
2024 के चुनावों में कांग्रेस हरियाणा में 90 की 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है और उसे किसी गठबंधन की जरूरत नहीं है, क्योंकि प्रदेश में भाजपा व जजपा की गठबंधन वाली सरकार तो वैसे भी जाने वाली है इसके लिए हरियाणा के लोगों ने मन बना लिया है। यह कहना है राज्यसभा सांसद दीपेंदर हुड्डा का जो शनिवार को नारनौल में आयोजित कांग्रेस की कार्यकर्ता मीटिंग पहुंचे थे।
दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा की मोजूदा सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश का विकास भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ गया ओर प्रदेश बेरोजगारी में नम्बर वन बन गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की अधिकांश परियोजनाएं या तो ठंडे बस्ते में चली गई या दूसरे प्रदेशों में जिसका उदहारण है हरियाणा के मध्य में बनने वाला एयरपोर्ट जो जेवर में चला गया और दूसरा गोहाना में बनने वाला रेल कोच का कारखाना जो बनारस में चला गया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार एम्स प्रोजेक्ट पर कुछ नहीं कर पाई, इस संदर्भ में संसद से जवाब मिलता है की हरियाणा सरकार केंद्र का सहयोग नहीं कर रही, आखिर क्या है मंशा प्रदेश के मुखिया की समझ से बाहर की बात है। उन्होंने राजस्थान से धारूहेड़ा आने वाले इंडस्ट्रीज के कैमिकल युक्त दूषित पानी के सवाल पर कहा वह जल्द ही इस मुद्दे को टेकअप करेंगे।
NEWS SOURCE : punjabkesari
