Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हाईवे नहीं, आगरा नहर रोड से होकर निकलेगी यात्रा, फरीदाबाद में कांवड़ियों के लिए प्लान तैयार

हाईवे नहीं, आगरा नहर रोड से होकर निकलेगी यात्रा, फरीदाबाद में कांवड़ियों के लिए प्लान तैयार

faridabadnews24By faridabadnews24July 3, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने रूट मैप तैयार कर लिया है। इस बार भी कांवड़ यात्री दिल्ली-आगरा हाईवे से होकर नहीं जा पाएंगे। यात्रा के लिए आगरा नहर रोड को निर्धारित किया गया है। कावंड़िये आगरा नहर रोड के रास्ते गांव सोतई होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर पहुंचेंगे। साथ ही गंतव्य की ओर जाएंगे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने सभी चौकी व थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। जानकारी के अनुसार इस बार कांवड़ यात्रा चार जुलाई से शुरू हो रही है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर श्रद्धालु 15-16 जुलाई तक गंतव्य के लिए सफर तय करेंगे। पांच-छह जुलाई से उनका शहर में आगमन शुरू हो जाएगा। लिहाजा पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि उनकी तैयारी पूरी है।

कावंड़ियों के लिए इस तरह तैयार किया रूट

इस बार कांवड़ यात्रा का रुट आगरा कैनाल मार्ग से दुर्गा बिल्डर, सेहतपुर पल्ला पुल, एत्मादपुर पुल, कटपूला, गांव मवई, सेक्टर-29 पुल, खेड़ीपुल, सेक्टर-17 पुल, सेक्टर-14 पुल, बीपीटीपी पुल, बडौली पुल, सेक्टर-8 पुल, तिगांव पुल, आईएमटी पुल तथा चन्दावली पुल, गांव सोतई से होते हुए बाईपास रोड, कैलीमोड़ से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे रहेगा। जबकि दूसरा मार्ग कुडंली-गाजियाबाद-पलवल रोड तय किया गया है। इस दौरान पुलिस की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

23 से अधिक नाके लगेंगे

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांवड़ियों की सुरक्षा में पूरे शहर में 23 से अधिक नाके लगाए जाएंगे। साथ ही दस के आसपास एंबुलेंस, पांच दमकल, चार क्रेन और आठ से अधिक पेट्रोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत रहेगी। सभी डीसीपी को जोन वाइज जिम्मेदारी गई है। अधिकारियों के अनुसार शहर में कांवड़ यात्रा कि सुरक्षा दुर्गा बिल्डर, सेहतपुर पल्ला पुल, एत्मादपुर पुल, कटपूला गांव मवई, सेक्टर-29 पुल, खेडीपुल, सेक्टर-17 पुल, सेक्टर-14 पुल, बीपीटीपी पुल, बडौली पुल, सेक्टर-8 पुल आदि स्थानों पर नाके लगाए जाएंगे।

पोर्टेबल शौचालय की व्यवस्था

प्रत्येक नाके पर सीसीटीवी कैमरे, लाइट का प्रबंध, महिला/पुरुष के लिए अलग-अलग पोर्टेबल शौचालय की व्यवस्था होगी। कांवड़ मार्ग पर किसी भी प्रकार की रुकावट होने पर संबंधित अधिकारी से बैठक कर तुरंत समस्या का समाधान किया जाएगा।

भारी वाहनों की दिन में नो-एंट्री रहेगी

कांवड़ यात्रा के लिए रूट तैयार कर लिया गया है। इस बार भी यात्रा के लिए आगरा नहर मार्ग को निर्धारित किया गया है। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा व यातायात सुविधा के लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों के आगमन को लेकर सुबह 4 बजे से 10 बजे तथा शाम 4 बजे से 10 बजे तक पीक ऑवर ड्यूटी तय की गई है। शिविरों में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी की तैनाती होगी। शिविरों के पास बैरीकेडस व रस्से लगाए जाएंगे। शहर में सभी भारी मालवाहक वाहन के लिए दिन में नो एंट्री रहेगी।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 not highway plan ready for kanwariyas in Faridabad Yatra will pass through Agra canal road
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

सरकार के दो साल पूरे होने पर CM सैनी ने गिनाईं उपलब्धियां, ‘हमने पिछले 2 वर्षों में 46,500 युवाओं को सरकारी नौकरी दी है’

October 18, 2026

शख्स ने कार बेचने के बाद GPS और पुरानी चाबी की मदद से यूं चुरा ली गाड़ी, सेकंड हैंड कार खरीदने वाले सावधान!

October 18, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.