Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बजरंग दल पर लगा 60 गाय और 17 बकरियां चुराने का आरोप, क्या मुसलमान गाय नहीं पाल सकते…

बजरंग दल पर लगा 60 गाय और 17 बकरियां चुराने का आरोप, क्या मुसलमान गाय नहीं पाल सकते…

faridabadnews24By faridabadnews24July 5, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार ने बजरंग दल पर अपनी गायें और बकरियां ले जाने का आरोप लगाया है। जिले के खोरी जमालपुर गांव में रहने वाले जमात अली ने पुलिस को बताया कि उसकी कथित तौर पर बजरंग दल द्वारा 60 से अधिक गायें और 17 बकरियां छीन ली गईं। पुलिस ने कहा कि मामले के शिकायतकर्ता को एक गाय ट्रैक्टर से बंधी हुई मिली। एक अधिकारी ने कहा, ‘उसे बचाने के लिए, उन्होंने पुलिस को बुलाया और गोहत्या की शिकायत दर्ज कराई। हमने मामला दर्ज कर लिया है।’

सोहना पुलिस स्टेशन के एसएचओ संतोष कुमार ने कहा कि उन्हें बजरंग दल के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि मौके पर केवल शिकायतकर्ता और ग्रामीण थे। ग्रामीणों के अनुसार, जमात अली के पास गायें थीं और उसके परिवार के दो लड़के उन्हें चराते थे। अली के 23 साल के भतीजे जुबैर ने आरोप लगाया, ‘हम 30 जून को परिवार की एक शादी की तैयारी कर रहे थे। उस रात, दो लड़के आए और कहा कि तलवार लहराते हुए कई लोग हमारे खेत में हैं। हमें पता चला कि वे बजरंग दल से थे, इसलिए हम बाहर नहीं गए। अगली सुबह, जब हम खेत में पहुंचे, तो वे पिकअप ट्रक में 55 गाय, 17 बकरियां और 13 बछड़े ले जा रहे थे। उन लोगों ने हमारे खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और सोहना पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज है।’

पीड़ित के परिवार ने कहा कि अली और उसका बेटा चार अन्य लोगों के साथ मामले को लेकर गुड़गांव की पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन से मिलने गए थे। सीपी रामचंद्रन ने कहा, ‘एसीपी सोहना इस मामले को देख रहे हैं। मालिक ने अभी तक स्वामित्व का कोई सबूत नहीं दिया है।’ जुबैर का कहना है कि मवेशी परिवार की आय का एकमात्र स्रोत थे और उनके पास ट्रैक्टर नहीं हैं। उन्होंने पूछा, ‘गोहत्या पर प्रतिबंध है, लेकिन क्या अब कोई नया कानून आया है कि मुसलमान गाय नहीं पाल सकते? ‘

 

अली के दूसरे भतीजे यूसुफ खान ने कहा, ‘वे गोरक्षा के नाम पर हमारे व्यवसाय को निशाना बना रहे हैं, और इसका असर पहले से ही गरीबी से जूझ रहे हमारे परिवार पर ही पड़ेगा। हमने कभी गाय को नहीं मारा है। हमारे साथ अन्याय होने के बावजूद हमारे ऊपर ही केस दर्ज किया गया है।’ यूसुफ का कहना है कि उन्होंने एक शिकायत दी है लेकिन धौज पुलिस स्टेशन ने अबतक इसे स्वीकार नहीं किया है। इस बीच, बजरंग दल के फरीदाबाद नेता पंकज ने कहा कि उन्हें ग्रामीणों द्वारा गोहत्या की सूचना दी गई थी और उन्होंने 50 से अधिक गायों को बचाकर गौशाला भेज दिया है।

 

NEWS SOURCE : livehindustan

Bajrang Dal accused of stealing 60 cows and 17 goats can't Muslims keep cows... faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.