Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस दिन लगेगा दिव्य दरबार, Baba Bageshwar खोलेंगे CM Yogi की पर्ची?

इस दिन लगेगा दिव्य दरबार, Baba Bageshwar खोलेंगे CM Yogi की पर्ची?

faridabadnews24By faridabadnews24July 10, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Dhirendra Shastri Darbar: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आज (10 जुलाई) से बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) की भागवत कथा शुरू होगी, जिसका आयोजन 16 जुलाई तक होगा. इस दौरान 12 जुलाई को बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) शामिल होंगे. इसके साथ ही 500 से ज्यादा साधु-संत भी कथा में शामिल होंगे. बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ग्रेटर नोएडा में 10 से 16 जुलाई तक होगा.

 

बाबा बागेश्वर खोलेंगे सीएम योगी की पर्ची?

उम्मीद जताई जा रही है कि दरबार के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की पर्ची खोलेंगे. हालांकि, इसको लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है. आयोजक शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि 10 जुलाई से कथा का शुभारंभ होगा. यह कथा रोजाना शाम को 4:00 बजे प्रारंभ होगी और 12 जुलाई को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा दिव्य दरबार लगाया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा रामदेव, आचार्य अवधेशानंद गिरी जी महाराज, कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर, अनिरुद्ध आचार्य सहित देश भर से 500 से ज्यादा साधु-संत व महात्मा शामिल होंगे.
बारिश की वजह से लगाया गया जापानी टेंट

बारिश को देखते हुए कथा के लिए जापानी टेंट लगाया गया है. ये टेंट पूरी तरह से वाटरप्रूफ है और कितनी भी बारिश हो जाए, लेकिन कथा में उसे कोई दिक्कत नहीं आएगी. कथा स्थल पर 200 कमरे भी बनाए गए हैं. इसके अलावा यहां पर खुला एरिया भी होगा. टेंट को लगाने में करीब ढ़ाई करोड रुपये खर्च हो चुके हैं. टेंट में लगाए गए गद्दों को भी जमीन से एक फीट ऊपर लगाया जा रहा है, ताकि बारिश में यदि सीलन आए तो लोगों को बैठने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो.

 

सुरक्षा व्यवस्था में भारी पुलिस बल तैनात

ग्रेटर नोएडा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) की भागवत कथा को लेकर प्रशासन अलर्ट है और ग्रेटर नोएडा मेंप्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है. सेंट्रल नोएडा के डीसीपी अनिल यादव ने बताया कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा को देखते हुए डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. वहीं, दिव्य दरबार में अतिरिक्त पुलिस बल लगाई जाएगी और पार्किंग के लिए भी अतिरिक्त व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को गाड़ियों को खड़ी करने में किसी तरह की कोई दिक्कत या परेशानी ना हो. पंडाल और उसके आसपास में सीसीटीवी नजर रखी जा रही है.

यात्रा से पहले निकाली गई कलश यात्रा

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) की कथा से पहले रविवार को ग्रेटर नोएडा में भव्य कलश यात्रा (Kalash Yatra) निकाली गई. भागवत कथा से पहले कलश यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए.

 

NEWS SOURCE : zeenews

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri Divine court will be held on this day faridabadnews faridabadnews24 Greater Noida will Baba Bageshwar open the slip of CM Yogi? Yogi Adityanath
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.