Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » घर आकर फंदे से झूल गई 10वीं की छात्रा, बिंदी लगाकर स्कूल गई तो शिक्षिका ने अपमानित कर निकाला

घर आकर फंदे से झूल गई 10वीं की छात्रा, बिंदी लगाकर स्कूल गई तो शिक्षिका ने अपमानित कर निकाला

faridabadnews24By faridabadnews24July 12, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

झारखंड के धनबाद से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की ने खुदकुशी कर ली और उसके पीछे जो वजह बताई जा रही है, वो चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय छात्रा बिंदी लगाकर स्कूल चली गई थी। इस बात पर एक शिक्षिका ने आपत्ति जताते हुए स्कूल परिसर में ही सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। इससे आहत हुई छात्रा घर पहुंची और फांसी लगा ली। पुलिस ने उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

शिक्षिका की प्रताड़ना से तंग आकर दी जान

तेतुलमारी थाना क्षेत्र स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने सोमवार को अपनी स्कूल की शिक्षिका की प्रताड़ना से तंग होकर हनुमानगढ़ी कॉलोनी स्थित अपने घर के कमरे में फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। इधर, मंगलवार को गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने मृत छात्रा के शव को लेकर स्कूल के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गए। इसके चलते काफी समय तक यातायात की समस्या बनी रही।

सुसाइड नोट में सिंधु मैडम को ठहराया जिम्मेदार
मृत छात्रा की मां वंदना देवी ने बताया कि सोमवार को उनकी बेटी बिंदी लगाकर अपने स्कूल गई थी। विद्यालय परिसर में शिक्षिका सिंधु मैडम ने बिंदी लगाकर आने पर एतराज जताया और शिक्षिका ने सभी बच्चों के बीच छात्रा को थप्पड़ जड़ दिया। शिक्षिका के इस बर्ताव से आहत छात्रा ने घर लौटकर अपने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मृतक छात्रा ने खुदकुशी के समय स्कूल की ड्रेस पहन रखी थी और तेतुलमारी पुलिस के नाम सुसाइड नोट लिखकर उसे अपने यूनिफॉर्म में रखा था। सुसाइड नोट में छात्रा ने अपनी मौत के लिए स्कूल की शिक्षिका सिंधु मैडम को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही इसने पुलिस से शिक्षिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है।

NEWS SOURCE : indiatv

10th class student got hanged after coming home faridabadnews faridabadnews24 then the teacher humiliated her went to school wearing a bindi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.