Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सेक्टर 55 में स्थित मंगला मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले आरोपी को नशे के 25 इंजेक्शन सहित किया गिरफ्तार, मेडिकल स्टोर सील

सेक्टर 55 में स्थित मंगला मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले आरोपी को नशे के 25 इंजेक्शन सहित किया गिरफ्तार, मेडिकल स्टोर सील

faridabadnews24By faridabadnews24July 13, 2023No Comments2 Mins Read
फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 17 प्रभारी श्यामवीर व उनकी टीम ने अवैध नशा तस्करी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार करके मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विशाल है जो बिहार का रहने वाला है और फिलहाल सेक्टर 55 के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रहा था जो सेक्टर 55 में स्थित मंगला मेडिकल स्टोर पर पिछले करीब 5-7 साल से सहायक के तौर पर काम करता है। 1 जुलाई को क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को नशे के 25 इंजेक्शन सहित मेडिकल स्टोर से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल स्टोर का संचालक आरोपी सुभाष मंगला तभी से फरार चल रहा है जिसकी तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
आरोपी को सेक्टर-58 थाने लाकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में जांच शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विशाल को नशे के इंजेक्शन उसके मेडिकल स्टोर का संचालक सुभाष मंगला उपलब्ध करवाता था। उसने बताया कि मेडिकल संचालक द्वारा नशे के इंजेक्शन बेचने का काम करवाया जाता था। आरोपी विशाल को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार के साथ आज मेडिकल स्टोर पर पहुंची और मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। स्टोर संचालक की तलाश की जा रही है जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
faridabadnews faridabadnews24 medical store sealed The accused working at Mangla Medical Store located in Sector 55 was arrested with 25 injections of drugs
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.