Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अवैध संबंधों के लिए करा दिया अपने मासूम बेटे का कत्ल, मां की ममता को रौंद गई जिस्म की भूख…

अवैध संबंधों के लिए करा दिया अपने मासूम बेटे का कत्ल, मां की ममता को रौंद गई जिस्म की भूख…

faridabadnews24By faridabadnews24July 14, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कलियुगी मां ने प्रेमी और देवर के साथ मिलकर अपने ही 8 साल के मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। बच्चे का कसूर इतना था कि उसने अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाते हुए आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। बादलपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मां समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है। डीसीपी सेंट्रल जोन अनिल कुमार यादव ने बताया कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के संभल निवासी कल्याण सिंह अपने परिवार के साथ जोनसमाना गांव में किराये पर रहता है। वह गांव में खेत बटाई पर लेकर सब्जियां उगाकर उन्हें बेचने का काम करता है। दो जुलाई को कल्याण का 8 साल का बेटा अंकित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। कई दिन तक खोजबीन करने के बाद जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो कल्याण ने बादलपुर थाने में पांच जुलाई को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

डीसीपी ने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को 7 जुलाई को बच्चे का शव संभल में मिलने की जानकारी मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो अहम सुराग हाथ लगे, जिनके आधार पर अंकित की मां भूरी से कड़ाई से पूछताछ की गई। भूरी ने बताया कि अंकित उससे मिलने के लिए संभल पहुंच गया था। अंकित ने उसे उसके प्रेमी ओमपाल के साथ अवैध संबंध बनाते हुए आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसे और ओमपाल को डर था कि अंकित कहीं कल्याण के सामने उनका भंडाफोड़ न कर दे, इसलिए उसे ठिकाने लगाने की साजिश रची गई। साजिश के तहत भूरी ने अपने प्रेमी ओमपाल, देवर मानक और एक अन्य रिश्तेदार अमर सिंह के साथ मिलकर अंकित की हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया। संभल में बच्चे का शव मिला तो उसकी पहचान करवाई गई।

हत्यारोपी चार लोग गिरफ्तार

पुलिस ने संभल में शव की शिनाख्त कर मामले की जांच शुरू की। इसके बाद बच्चे की मां भूरी, प्रेमी ओमपाल, देवर मानक और एक रिश्तेदार अमर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों ने मासूम अंकित की हत्या करने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक, भूरी ने पहले बच्चे के चाचा मानक से उसकी हत्या करने के लिए कहा था, लेकिन मानक ने ऐसा करने मना कर दिया था। इसके बाद महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या की।

दवाई बताकर मासूम को जहर पिलाया

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला भूरी ने दवाई बताकर अपने बेटे को जहर पिलाया था। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे जंगल में ले गए और वहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिनों पहले अंकित ने मां के अवैध संबंध का विरोध भी किया था। उसने प्रेमी के घर में तोड़फोड़ की थी। महिला का प्रेमी आरोपी ओमपाल रेलवे में की मेन की नौकरी करता है। दो साल बाद उसका रिटायरमेंट है।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 He got his innocent son killed for illegal relations hunger of body trampled mother's affection...
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.