Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मदद को तरस रहे यमुना बाजार के लोग, पानी में फंसी गायें, बाढ़ से लाखों का सामान बर्बाद

मदद को तरस रहे यमुना बाजार के लोग, पानी में फंसी गायें, बाढ़ से लाखों का सामान बर्बाद

faridabadnews24By faridabadnews24July 14, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

तीन दिन से बिजली नहीं है। बाढ़ से लाखों का सामान बर्बाद कर चुका है। अभी तक कोई राहत हमतक नहीं पहुंची है। यह दर्द गुरुवार को यमुना बाजार की पुरानी कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने बयां किया। यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण लोग अब घरों में ही कैद हो गए हैं। कुछ परिवारों के पास चंद दिनों का राशन बचा है। कॉलोनी के लोग आपस में खाना भी बांट रहे हैं। यहां 200 से ज्यादा मकान हैं और लगभग 800 परिवार रहते हैं। एनडीआरएफ द्वारा सैकड़ों लोगों को इस कॉलोनी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

मुआवजे की मांग

स्थानीय निवास और दिल्ली स्वीमिंग एसोसिएशन के सचिव राज कुमार ने बताया कि यमुना बाजार की कॉलोनी में 32 घाटों पर लोग रहते हैं। बाढ़ के कारण लाखों का नुकसान हो गया है। इसमें फ्रीज, वॉशिंग मशीन व अन्य जरूरत का सामान है। मांग है कि राज्य सरकार व प्रशासन मुआवजा दे।

एनडीआरएफ की टीम ने निकाला 

राजकुमार ने बताया कि यमुना बाजार में लगभग तीन हजार लोग रहते हैं। अभी यहां पर सिर्फ करीब 250 लोग बचे हैं। एनडीआरएफ की टीम ने तीन नावों की सहायता से संत परमानंद अस्पताल से होते हुए यमुना बाजार में पहुंचकर लोगों को बाहर निकाला। गुरुवार को दिन भर एनडीआरएफ का बचाव का काम जारी रहा। सुबह 10 से 11 बजे के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने खाना भी पहुंचाया।

गहरे पानी में फंसी गायें

निगम बोध घाट के पास यमुना बाजार इलाके में स्थित गौशाला में 20 से 25 गाय कई फीट पानी में फंसी हुई हैं। धर्मसंघ गौशाला के प्रतिनिधि ज्ञानेश्वर ने बताया कि पानी का स्तर बहुत बढ़ गया है। गुरुवार तक 200 गायों को गौशाला से निकालकर हनुमान मंदिर के सामने फ्लाईओवर और पास ही मौजूद एक पार्क में पहुंचाया गया है। इनके लिए कोई खाने की व्यवस्था नहीं है। वहीं, अभी भी गौशाला में 20 से 25 गायें कई फीट पानी में फंसी हुई हैं।

 

NEWS SOURCE : livehindustan

cows trapped in water faridabadnews faridabadnews24 goods worth lakhs wasted due to flood People of Yamuna market yearning for help
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.