Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मुंबई पुलिस को मिली धमकी भरी कॉल, ‘सीमा हैदर वापस नहीं आई तो होगा 26/11 जैसा हमला’: Seema Haider News

मुंबई पुलिस को मिली धमकी भरी कॉल, ‘सीमा हैदर वापस नहीं आई तो होगा 26/11 जैसा हमला’: Seema Haider News

faridabadnews24By faridabadnews24July 14, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Pakistani Woman Seema Haider: पाकिस्तान से हिंदुस्तान पहुंची सीमा हैदर (Seema Haider) का नाम इन दिनों सुर्खियों में है. इन दिनों सीमा हैदर से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया के समंदर में गोते लगा रही हैं. अपने प्यार के खातिर पाकिस्तान से हिंदुस्तान आई सीमा हैदर का नाम लेकर एक अज्ञात शख्स ने भारत की आर्थिक राजधानी मुबंई को दहलाने की धमकी दी है. धमकी देने वाले ने उर्दू में बात करते हुए मुबंई पुलिस को कहा कि अगर सीमा हैदर वापस नहीं आईं तो भारत तबाह हो जाएगा. आपको बता दें कि 12 जुलाई के दिन यह धमकी भरा फोन मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल रूम को आया है. इतना ही नहीं फोन करने वाले ने ये भी कहा कि इस हमले की जिम्मेदार यूपी सरकार होगी.

इस मामले की जांच मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच कर रही है. हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे धोखाधड़ी वाला कॉल बताया है. अधिकारियों का कहना है कि यह एक फर्जी कॉल है. मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि हम अधिक जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है.

गौरतलब है कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को इस महीने की शुरुआत में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और वैध दस्तावेजों के बिना ग्रेटर नोएडा में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वह कथित तौर पर अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई है. सीमा हैदर का कहना है कि गेमिंग ऐप PUBG पर एक भारतीय व्यक्ति से उसकी बात हुई. इसके बाद दोनों को प्यार हो गया. प्यार का सिलसिला आगे बढ़ा और सीमा पाकिस्तान से भारत आ गई. अदालत से जमानत मिलने के बाद सीमा हैदर ने हिंदू धर्म अपना लिया.

सीमा हैदर का कहना है कि उसने हिंदू धर्म के मुताबिक अपने बच्चों के नाम भी बदल दिए हैं. सीमा हैदर पाकिस्तान में सिंध प्रांत के खैरपुर जिले से ताल्लुक रखती है, वह 13 मई को बिना वैध कागजात के भारतीय सीमा में एंट्री कर गई. तब से सचिन मीनाथेन के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में एक किराए के मकान में रह रही है.

 

NEWS SOURCE : zeenews

'If Seema Haider does not return faridabadnews faridabadnews24 Mumbai Police received a threat call there will be an attack like 26/11': Seema Haider News
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.