सोशल मीडिया टाइमपास के लिए बेस्ट ऑप्शन है। खासकर एक बार रील्स देखना शुरू कर दो तो एक के बाद एक रील्स स्वाइप होती जाती हैं। टाइम कब कट जाता है पता ही नहीं चला। हालांकि, इन्हीं रील्स में कई बार हमें कई जरूरी जानकारियां भी मिल जाती है। एक ऐसी ही रील्स में प्राइवेट टू-व्हीलर को कमर्शियली यूज करने पर लगने वाले जुर्माने से जुड़ी आ गई। इस चालान को सुनकर भी आप भी अपने टू-व्हीलर पर ऐसा कुछ करने से पहले कई बार सोचेंगे। चलिए आपको इस रील्स से जुड़ी पूरी डिटेल बताते हैं।
ओला ई-स्कूटर पर प्याज के बोरे लादे
एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर ओनर अपने स्कूटर पर कई सारे प्याज के बोरे लेकर जा रहा था। इसमें दो बोरे आगे और एक पीछे रखा था। ऐसे में इस गाड़ी को ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने रोक लिया। गाड़ी रोकने के बाद ओनर का कोई चालान नहीं किया गया, लेकिन उसे इस स्थिति में लगने वाला चालान की जानकारी दी गई। पुलिस वाले ने बताया कि आप अपने प्राइवेट व्हीकल को इस तरह कमर्शियली यूज नहीं कर सकते हैं। यदि कोई ऐसा करता है तब उस पर 5000 रुपए का चालान किया जा सकता है।

तगड़े जुर्माने के साथ कैद की भी सजा
ट्रैफिक नियम के मुताबिक, प्राइवेट गाड़ी को सवारी गाड़ी के तौर पर इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। अगर आपकी गाड़ी प्राइवेट यानी निजी गाड़ी के तौर पर रजिस्टर्ड है और उसे आप कॉमर्शियल कारणों से इस्तेमाल करते हुए पाए जाते हैं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पहली बार में 2000 रुपए से 5000 रुपए तक का जुर्माना लग सकता है, या 3 महीने की कैद हो सकती है, या फिर दोनों हो सकते हैं। फिर से अपराध करने पर 5000 रुपए से 10000 रुपए तक जुर्माना हो सकता है, या एक साल की कैद हो सकती है, या फिर दोनों हो सकते हैं।

NEWS SOURCE : livehindustan