
Urfi Javed Viral Look: उर्फी जावेद के फैशन का मुकाबला करना आसान ही नहीं नामुमकिन-सा होता जा रहा है. हर दिन एक अलग अंदाज में नजर आने वालीं उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपने अतरंगी फैशन का ऐसा जलवा बिखेरा है कि हर कोई दीवाना हुआ जा रहा है. हाल में हसीना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उर्फी जावेद वीडियो में मर्जेंटा कलर की साड़ी पहने कमर झूलाती दिख रही हैं. उर्फी जावेद (Urfi Javed Video) के इस जुदा-जुदा अंदाज को देख नेटीजन्स दीवाने हुए चले जा रहे हैं.
उर्फी जावेद ने साड़ी में मटकाई कमरिया!
उर्फी जावेद जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू!
उर्फी जावेद (Urfi Javed Saree Look) के अतरंगी फैशन का जादू आखिरकार दुनिया पर चल ही गया है. जी हां…उर्फी जावेद अब जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. हाल ही में ऐसी खबर सामने आई थी कि उर्फी, एकता कपूर की फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. वहीं उर्फी ने भी इस खबर के वायरल होने के बाद एक शूटिंग सेट से वीडियो शेयर किया था और उसे अपने सोशल मीडिया पर लव सेक्स और धोखा के गाने के साथ शेयर किया था. उर्फी के वीडियो शेयर करने के बाद से लोगों ने हसीना के बॉलीवुड डेब्यू की खबर को पक्का मान लिया है.
