Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मछली के इंसान जैसे दांत देखकर चौंक गए लोग, वापस तालाब में छोड़ा, ‘हे भगवान! यह क्या है?’

मछली के इंसान जैसे दांत देखकर चौंक गए लोग, वापस तालाब में छोड़ा, ‘हे भगवान! यह क्या है?’

faridabadnews24By faridabadnews24July 20, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अमेरिका के ओक्लाहोमा में 11 साल के एक लड़के ने ऐसी मछली पकड़ी जिसे देखकर सब हैरान रह गए। लड़के ने यह मछली तालाब से पकड़ी थी और उसके दांत देखते ही वह चिल्लाने लगा। जाना क्लिंटन ने बताया कि उनका बेटा चार्ली मछली को पकड़ने के बाद जोर-जोर से चिल्ला रहा था, ‘हे भगवान, यह क्या है? मॉम…मॉम!’ जाना ने कहा कि पहले तो उन्हें लगा कि वह नौटंकी कर रहा है, लेकिन जब उन्होंने मछली को देखा तो वह भी हैरान रह गईं। चार्ली ने जो मछली पकड़ी थी उसके दांत बिल्कुल इंसानों जैसे थे।

पिरान्हा के परिवार को होती है ‘पाकु’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार्ली ने जो मछली पकड़ी थी वह ‘पाकु फिश’ (Paku) थी, जो मछलियों के उसी परिवार से आती है जिससे पिरान्हा आती है। यह मछली हालांकि दक्षिण अमेरिका में पाई जाती है, ऐसे में ओक्लाहोमा के एक छोटे से तालाब में उसका होना लोगों को हैरान कर गया। चार्ली को मछली पकड़ने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा क्योंकि वह काफी तेज थी और लगातार प्रतिरोध कर रही थी। हालांकि 11 साल के चार्ली ने मछली को पानी से बाहर निकालकर ही दम लिया। बता दें कि ‘पाकु’ को ‘द बॉल कटर’ के नाम से भी जाना जाता है।

वापस तालाब में छोड़ दी गई मछली
इंसानों जैसे दांत वाली ‘पाकु’ मछली को दोबारा पानी में छोड़ना पड़ा क्योंकि जिस तालाब से यह पकड़ी गई थी उसका नियम यही था। अमेरिका में कुछ तालाब ऐसे होते हैं जहां आप खेल के तौर पर मछलियां पकड़ सकते हैं, और इसके बाद मछलियों को वापस तालाब में छोड़ना पड़ता है। ‘पाकु’ के बारे में खबर फैलने के बाद ओक्लाहोमा वाइल्डलाइफ की टीम ने मछली को तालाब से निकाला और किसी दूसरी जगह छोड़ दिया। बता दें कि पाकु मछली की लंबाई 3.5 फीट तक हो सकती है और यह 35 किलोग्राम तक वजनी हो सकती है।

NEWS SOURCE : indiatv

'Oh God! What is this?' faridabadnews faridabadnews24 People were shocked to see the human-like teeth of the fish released back into the pond
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.