Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा-जजपा सरकार पूर्णतया छात्र विरोधी : कृष्ण अत्री

भाजपा-जजपा सरकार पूर्णतया छात्र विरोधी : कृष्ण अत्री

faridabadnews24By faridabadnews24July 24, 2023No Comments3 Mins Read

फ़रीदाबाद: आज एनएसयूआई फ़रीदाबाद के कार्यकर्त्ताओ ने पंडित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एमसीए कक्षा में दाखिला शुरू करवाने के लिए तथा सभी कॉलेजों के सभी कोर्स की बढ़ी हुई फीस कम करवाने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग के शिक्षा मंत्री श्री मूलचंद शर्मा की अनुपस्थिति में उनके निजी सचिव राजेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने जमकर नारेबाजी भी की। ज्ञापन एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में सौंपा गया। एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने बताया कि छात्रों की इस समस्या को लेकर एनएसयूआई कई दिनों से प्रयास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए 20 जुलाई को हस्ताक्षर अभियान चलाया है जिसमे सैंकड़ो छात्रों ने हस्ताक्षर करके अपनी सहमति दर्ज करवाई थी। वही 21 जुलाई को विधायक नरेंद्र गुप्ता से मिलकर समस्या से अवगत करवाया है।

कई दिन बीत जाने के बाद भी जब मांग पूरी नही हुई तो आज छात्रों ने उच्चतर शिक्षा विभाग के शिक्षा मंत्री श्री मूलचंद शर्मा के समक्ष छात्रों ने अपनी मांग रखी हैं जिसे जल्द पूरा करवाने का आश्वासन मिला हैं। कृष्ण अत्री ने मांग के बारे में बताते हुए कहा कि हाल ही में पंडित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कुछ नए कोर्स आये थे लेकिन उनमें से एक कोर्स एमसीए में इस वर्ष दाखिले नही हो रहे हैं। जब हमने कॉलेज प्रशासन से पूछा तो उन्होंने बताया कि AICTE की तरफ़ से मान्यता नही मिली है जिसके कारण इस वर्ष दाखिले नही हो सकते लेकिन वही एमसीए कोर्स अग्रवाल कॉलेज में भी इसी वर्ष ही आया है और वहां पर तो इसी वर्ष से दाखिले हो रहे है। लेकिन यहाँ पर सवाल ये बनता है कि जब दोनों कॉलेज एक ही यूनिवर्सिटी से है और दोनों में एक साथ कोर्स आया है तो ऐसा कैसे संभव हो सकता है कि एक कॉलेज को तो मान्यता मिल गई लेकिन दूसरे कॉलेज को मान्यता नही मिली।

वही कृष्ण अत्री ने दूसरी मांग के बारे में बताया कि इस वर्ष से सभी कॉलेजों के सभी कोर्स की फीस बढ़ा दी गई हैं जबकि पूरा प्रदेश बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है और खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी माना है कि प्रदेश के 12 जिलों में बाढ़ से नुकसान हुआ है। ऐसे समय में सरकार को चाहिए कि कॉलेजों के सभी छात्रों की फीस माफ करदे लेकिन यहाँ तो उल्टा ही हुआ है फीस माफ करने की जगह उल्टा फीस और बढ़ा दी हैं। सरकार अगर फीस माफ भी नही कर सकती है तो कम से कम बढ़ाये भी ना ताकि छात्र और उनके परिजनों पर आर्थिक बोझ ना बढ़े। इस मौके पर छात्र नेता आरिफ खान, पुनीत सहरावत, सुमित तंवर, साहिल तंवर, प्रेम कौशिक, मुकुल यादव, कुणाल चौधरी, हितेश शर्मा, संजू खुटेला, सुमित, विजय वैष्णव, देवेंद्र चौधरी, सागर, जतिन शर्मा, विशाल आदि मौजूद थे।

BJP-JJP government completely anti-student: Krishna Attri faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.