Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मियों पर केस, भाई ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कस्टडी में युवक की मौत

इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मियों पर केस, भाई ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कस्टडी में युवक की मौत

faridabadnews24By faridabadnews24July 25, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

साइबर थाना एनआईटी पुलिस की कस्टडी में सैकुल की मौत मामले में पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। ओल्ड थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर इंस्पेक्टर बसंत कुमार, सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आयुक्त ने मामले में सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। सोमवार शाम डॉक्टरों के बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। बता दें कि राजस्थान के अलवर जिला गांव टीकरी निवासी सैकुल खान को साइबर थाना एनआईटी की टीम ने 20 जुलाई को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार किया था। नरेंद्र, धर्मेंद्र, साबिर और अली मोहम्मद को भी यूपी के टप्पल से साइबर ठगी के आरोप में पकड़ा था।

आरोपियों को 21 जुलाई को अदालत में पेश किया। अदालत ने सभी का 10 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर कर लिया। तब सैकुल ने कमजोरी महसूस होने और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की। उसे बीके अस्पताल ले जाया गया। 22 जुलाई को तबीयत फिर बिगड़ने पर उसे फिर बीके अस्पताल लेकर गए और इलाज के बाद उसे फिर से वापस थाना ले आए। रविवार को फिर से अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई ने यह दी शिकायत

मृतक सैकुल के भाई साबिर ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके भाई को सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार की टीम ने सिविल ड्रेस में 19 जुलाई की रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के चिडवाई गांव के पास से उठाया था। उसके साथ मारपीट करते हुए फरीदाबाद लाए थे। 20 जुलाई को साइबर थाने से फोन आया कि उसे गोविंद के नाम पर गलती से उठा लिया है। ऐसे में भाई को ले जाने को कहा। साथ ही गोविंद को लाने को कहा। साबिर का ये भी आरोप है कि 20 जुलाई को वह अपने साथ तारीफ नामक व्यक्ति को साथ लेकर साइबर सेल सेक्टर 19 में पहुंचे।

आरोप है पुलिसकर्मियों ने सैकुल को छोड़ने और केस को रफा-दफा करने के लिए 1.65 लाख रुपये भी मांगे। 21 जुलाई को 1.65 लाख रुपए गोविंद के खाते से निकालकर सीआईए पलवल के इंस्पेक्टर भजनलाल की मौजूदगी में सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को दिए। इसके बाद राजेश ने कहा कि सैकुल के साथ कुछ मारपीट हो गई है। उसे ठीक होने के बाद छोड़ देंगे। 23 जुलाई को सैकुल के मौत की खबर मिली।

राजस्थान के नेता भी पहुंचे

सैकुल की मौत की जानकारी पाकर राजस्थान और हरियाणा के नेताओं का बीके अस्पताल के बाहर जमावड़ा रहा। इसमें अलवर के नेता और नूंह के विधायक और समर्थक शामिल रहे। सभी पुलिस पर हत्या का आरोप लगा रहे थे।

डीसीपी के आश्वासन के बाद लोग माने

दोपहर करीब दो बजे डीसीपी एनआईट नरेन्द्र कादियान धरने पर बैठे विधायकों और सैकुल के परिजन के बीच पहुंचे। उन्होंने मामले की मजिस्ट्रेट जांच चलने की बात कही और कहा कि मिजस्ट्रेटियल जांच में जो रिपोर्ट आएगी, उस पर उचित कार्रवाई होगी। इस पर लोग नहीं माने। वह पोस्टमार्टम से पहले पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने पर अड़े रहे। मामला दर्ज करने के आश्वासन के बाद लोग मानें और पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए।

डॉक्टरों के बोर्ड से शव का हुआ पोस्टमार्टम

आरोपी पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट आकृति वर्मा की मौजूदगी में वीडियोग्राफी करवाके डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि सैकूल बीए तक पढ़ाई की थी। उसकी शादी चार महीने पहले हुई थी। वह राजस्थान पुलिस के लिए सब-इंस्पेक्टर की तैयारी कर रहा था। उसने पुलिस भर्ती की परीक्षा भी दी थी।

दिनभर का घटनाक्रम

10.00 बजे रविवार सुबह बीके अस्पताल में युवक की मौत
4.00 बजे रविवार शाम मृतक के परिजन बीके अस्पताल पहुंचे
10.10 बजे सोमवार सुबह नूंह के विधायक आफताव आलम बीके पहुंचे
10.30 बजे सोमवार सुबह राजस्थान के सामाजिक कार्यकर्ता भी पहुंचे
11.00 बजे सोमवार सुबह सभी बीके अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे
2.00 बजे सोमवार दोपहर डीसीपी एनआईटी मानमन्नोव्वल करने पहुंचे
2.30 बजे सोमवार दोपहर डीसीपी ने हत्या का मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया
4.00 बजे सोमवार शाम डॉक्टर की बोर्ड द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम शुरू किया गया।
6.00 बजे सोमवार शाम शव मृतक के परिजनों को सौंपा गया

 

NEWS SOURCE : livehindustan

brother made serious allegations Case against many policemen including inspector faridabadnews faridabadnews24 youth died in police custody
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.