
‘लस्ट स्टोरीज’ और ‘बाहुबली’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के बारे में पिछले दिनों यह खबर उड़ी कि उनके पास दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा हीरा है। सोशल मीडिया पर कई जगह ऐसा पढ़ने को मिला कि इस हीरे की कीमत 2 करोड़ रुपये है और यह उन्हें साउथ के सुपरस्टार एक्टर राम चरण की पत्नी उपासना ने गिफ्ट किया है। अब तमन्ना भाटिया ने इस वायरल किस्से के पीछे की कहानी बताई है, जो कि बड़ी मजेदार है।
यूं शुरू हुई तमन्ना भाटिया की वायरल स्टोरी
यह पूरा मामला शुरू हुआ था साल 2019 में जब राम चरण की पत्नी उपासना ने तमन्ना भाटिया की एक तस्वीर शेयर की। फोटो में तमन्ना एक रिंग पहने नजर आ रही हैं जिस पर एक बड़ा सा डायमंड लगा हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए उपासना ने लिखा- मिसेज प्रोड्यूसर की तरफ से सुपर तमन्ना भाटिया को एक तोहफा। इसी ट्वीट के साथ यह खबर उड़नी शुरू हुई कि उपासना ने तमन्ना को 2 करोड़ का हीरा गिफ्ट किया है।
तमन्ना ने बताया उनकी डायमंड रिंग का सच
अब लगभग चार साल के बाद तमन्ना भाटिया ने इस वायरल न्यूज पर फुल स्टॉप लगाते हुए इस बड़े से हीरे वाली अंगूठी के पीछे की कहानी शेयर की है जो कि बड़ी दिलचस्प है। तमन्ना ने बताया कि उनकी जो तस्वीर सालों से वायरल है, वो असल में फर्जी है। तमन्ना भाटिया ने उसी तस्वीर को शेयर करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “आपका दिल तोड़ना पसंद नहीं लेकिन हम बोतल ओपनर (Bottle Opener) के साथ फोटोशूट कर रहे थे, और वो असली हीरा नहीं था।’
‘लस्ट स्टोरीज 2’ में दिए हैं कई बोल्ड सीन
बता दें कि तमन्ना भाटिया अपने हालिया प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। वेब सीरीज ‘जी करदा’ और ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में उन्होंने कई बोल्ड सीन दिए हैं। विजय वर्मा के साथ डेटिंग की खबरें पर आ रहे अपडेट्स को लेकर भी तमन्ना सुर्खियों में हैं। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो तमन्ना जल्द ही साउथ के सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत के साथ फिल्म ‘जेलर’ में नजर आएंगी।
NEWS SOURCE : livehindustan
