Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 30 जुलाई को मोहना में होने वाली लोकसभा स्तरीय रैली होगी ऐतिहासिक : अजय चौटाला

30 जुलाई को मोहना में होने वाली लोकसभा स्तरीय रैली होगी ऐतिहासिक : अजय चौटाला

faridabadnews24By faridabadnews24July 27, 2023No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद : जन नायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि जजपा एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि बिना किसी संगठन के आपके उपमुख्यमंत्री ने 10 विधायक लेकर आए थे। अब प्रदेश में संगठन मजबूत है और उसकी मजबूती का श्रेय आप सभी कार्यकर्ताओं को जाता है। इसलिए जजपा-जजपा का एक-एक कार्य लोकसभा क्षेत्र में होने वाली रैली में जी-जान से जुट जाए। डा. अजय चौटाला आगामी 30 जुलाई को फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मोहना क्षेत्र में आयोजित होने वाली रैली के संदर्भ में समाजसेवी एवं जजपा नेता प्रेमकृष्ण आर्य पप्पी द्वारा गांव अनंगपुर स्थित फार्म हाऊस पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यकर्ता सम्मेलन में आयोजक प्रेम कृष्ण आर्य पप्पी ने सम्मान स्वरूप पगड़ी बांधकर श्री चौटाला व प्रदेशध्यक्ष सरदार निशान सिंह का स्वागत किया।
उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए डा. अजय चौटाला ने कहा कि प्रजातंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनशक्ति होती है तथा जनता जिसके साथ होती है वहीं सत्ता शिखर पर पहुंचता है। पार्टी ने संगठन की मजबूती के लिए मिशन दुष्यंत 2024 चलाया हुआ है। जिसके तहत सभी दस लोकसभा क्षेत्रों में रैलियों का आयोजन किया जाएगा। जिसकी शुरूआत सोनीपत से हो चुकी है और आगामी 30 जुलाई को फरीदाबाद के मोहना में रैली का आयोजन होगा।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय चौटाला व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ही पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. देवीलाल की विरासत के सभी मायने में हकदार है। यह दोनों ताऊ देवीलाल की नीतियों का अनुसरण कर प्रदेशवासियों की सेवा कर रहे। कार्यक्रम के आयोजक प्रेमकृष्ण आर्य पप्पी ने उपस्थित लोगों व सरदारी को सम्बोधित करते हुए कहा कि ताऊ देवीलाल की नीतियों का अनुसरण कर लोगों के हितार्थ कार्य कर रहे डा. अजय सिंह चौटाला व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मजबूती के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता मजबूती से जुटा हुआ है। उनका कहना था कि मोहना रैली की सफलता के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जी-जान से जुटा हुआ है तथा बडख़६ल क्षेत्र से सैकड़ों वाहनों व बसों के काफिले के साथ हजारों लोग रैली में पहुंचेगें।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष कृष्ण जाखड़, प्रेम सिंह धनखड़, उमेश भाटी, राजेश भाटिया, हरि राम किराड़, माणिक मोहन शर्मा, हरमीत कौर, कृष्ण कपासिया, साहिब सिंह विर्क, शिक्षाविद् नंदराम पाहिल, अतर सिंह नेता जी, विकास चंदेला, अजय भड़ाना, सुनीता मलिक, सतीश मिश्रा, फिरे सिंह भड़ाना, ऋषिपाल भड़ाना, भोलू भड़ाना, मास्टर तेजराम, संजय मास्टर, जामिल खान, मौलाना सत्तर, माहिर अली, ऊषा प्रधान, ललिता, बिमला प्रधान व गांव अनंगपुर, शिव दुर्गा विहार, ग्रीन वैली, ग्रीन फील्ड, श्रद्धानंद कालोनी के हजारो लोग मौजूद थे।
faridabadnews faridabadnews24 Lok Sabha level rally to be held in Mohana on July 30 will be historic: Ajay Chautala
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.