
गाज़ियाबाद : एमएमजी अस्पताल गाज़ियाबाद में महिला उन्नति संस्था द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था की जिला अध्यक्ष विनीता पाल के नेतृत्व में संस्था की जिला महामंत्री डॉ० रितु सिंघल, कार्यकारिणी सदस्य बरखा गुप्ता व डॉक्टर संदीप सिंघल तथा संस्था के अध्यक्ष रविन्द्र होलकर जी ने जिला अस्पताल के सीएमएस एवं मैनेजर को सम्मानित किया तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत नवजात बच्चियों को रोजाना प्रयोग में आने वाले समान गिफ्ट दीये और जच्चा बच्चा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए शुभकामनाएं दी।
