Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम, कई राज्यों में होगी जबरदस्त बारिश, IMD ने जारी किया ओरेंज अलर्ट

जानिए कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम, कई राज्यों में होगी जबरदस्त बारिश, IMD ने जारी किया ओरेंज अलर्ट

faridabadnews24By faridabadnews24July 28, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली: इस समय देश के ज्यादातर हिस्सों में जबरदस्त बारिश हो रही है। बारिश की वजह से देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मुंबई की सड़कों पर नदियां बह रही है। गुजरात के जूनागढ़ में भी बारिश ने पिछले दिनों खूब तबाही मचाई थी। दिल्ली में यमुना में बढ़े जलस्तर की वजह से तो कई इलाकों में पानी भर आया था। दिल्ली की बाढ़ ने खूब खबरें बनाईं। अब अगले 4 दिनों के लिए भी IMD ने कई राज्यों के लिए बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

IMD ने शुक्रवार के लिए जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने शुक्रवार 28 जुलाई के लिए महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा और पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD ने कहा है इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस वजह से यहां के निवासियों को बेहद ही ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके साथ ही मौसम विज्ञान के समूचे उत्तर भारत के राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

शनिवार से हल्की हो जाएगी बारिश

वहीं IMD ने शनिवार 29 जुलाई से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है लेकिन महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही विभाग ने बताया है कि शनिवार से देशभर में बारिश हल्की होती जाएगी, लेकिन इसके बावजूद बिहार पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, झारखंड पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में भी होगी बारिश

इसके साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 IMD issued Orange alert Know how will be the weather of Delhi-NCR there will be heavy rain in many states
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.