Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खुद बताया तरीका, YouTube से Nitin Gadkari हर महीने करते हैं इतने लाख की कमाई

खुद बताया तरीका, YouTube से Nitin Gadkari हर महीने करते हैं इतने लाख की कमाई

faridabadnews24By faridabadnews24August 1, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Nitin Gadkari Income from YouTube: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) हमेशा अपने भाषण को लेकर चर्चा में रहते हैं और अक्सर वो दिलचस्प बातें शेयर करते रहते हैं. हाल ही में नितिन गडकरी ने अपनी कमाई को लेकर खुलासा किया था और बताया था कि हर महीने यूट्यूब (YouTube) से उनकी अच्छी-खासी कमाई होती है.

नितिन गडकरी के यूट्यूब पर 5.64 लाख सब्सक्राइबर

बता दें कि यूट्यूब (Youtube) पर नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के 5 लाख 64 हजार सब्सक्राइबर हैं और अब तक वो यूट्यूब पर 2500 से ज्यादा वीडियो शेयर कर चुके हैं. नितिन गडकरी के यूट्यूब चैनल पर अब तक 55 मिलियन व्यूज आ चुके हैं.

यूट्यूब से हर महीने 3 लाख रुपये कमाते हैं गडकरी

हाल ही में नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने इंडियन एक्सप्रेस के कार्यक्रम अड्डा में अपनी यूट्यूब कमाई (Youtube Income) को लेकर जानकारी दी थी और बताया था कि यूट्यूब से हर महीने उन्हें करीब 3 लाख रुपये आते हैं. गडकरी ने बताया था कि ईमानदारी से कमाना ही मेरा मंत्र है और शॉर्टकट का कभी कोई लाभ नहीं होता है.

नितिन गडकरी कैसे करते हैं यूट्यूब से कमाई

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) बताया था, ‘मैं हिंदी, अंग्रेजी और मराठी में अपना भाषण देता हूं. अपने भाषण को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करवा देता हूं. मैंने साल 2015 में अपने चैनल को शुरू किया था. लोग मेरे भाषण को सुनते हैं और यूट्यूब पर अच्छे-खासे व्यूज आते हैं. मेरे भाषण सबसे ज्यादा लोग अमेरिका में सुनते हैं.’

भ्रष्टाचार साबित होने पर ले लूंगा संन्यास: गडकरी

नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा है, ‘देश में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं मिल सकता है जो यह कह दे कि गडकरी को दो पैसे दिए हैं. अगर एक व्यक्ति भी ऐसा कह दे तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा. राजनीति पैसा कमाने के धंधा नहीं है. भगवान ने मुझे जितना दिया है, मैं उसमें बहुत खुश हूं.’

 

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Nitin Gadkari Nitin Gadkari earns so many lakhs every month from YouTube Nitin Gadkari Youtube Self told method YouTube
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.