Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » शिवमती धर्मार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 51 परिवारों को सूखा राशन वितरित किया गया

शिवमती धर्मार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 51 परिवारों को सूखा राशन वितरित किया गया

faridabadnews24By faridabadnews24August 11, 2023No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद: दीन दुखियों, गरीब, बेसहारा व जरूरतमंद की सेवा करना श्रेष्ठ कार्य है। जब-जब हम इनकी सेवा करते है प्रभु हमसे प्रसन्न होता है। ऐसे पुनीत कार्य सभी धार्मिक-सामाजिक संगठनों को करना चाहिए। यह बात आज बडख़ल क्षेत्र की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा एन.एच. पांच सी ब्लॉक स्थित शिवमती धर्मार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहीं। इस मौके पर 51 गरीब, वृद्ध व जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर शिवमती धर्मार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक डा. विंध्या गुप्ता ने विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा तथा आए हुए अतिथियों का फूल-मालाओं व बुक्के तथा पौधा भेंट देकर स्वागत किया।

उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि समृद्ध लोगों व परिवारों को अपने आस-पास रह रहे जरूरतमंदों के हितार्थ कार्य कर चाहिए। जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि मैं सभी सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के कार्यक्रम में जाकर उनसे अपील करती हूं कि वह ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों की सेवा कर पुण्य के भागी बनें।इस मौके पर शिवमती धर्मार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक डा. विंध्या गुप्ता ने कहा कि आज उनके ससुर स्व. श्री ईश्वरचंद जी की पुण्यतिथि है।

उनका परिवार आज के दिन उनकी याद में स्वास्थ्य जांच शिविर, दवाईयां व जरूरतमंदों को सूखा राशन तथा स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित करते है। साथ ही हर माह शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविरों का आयोजन करते है ताकि जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सकें। इस मौके पर इनेलो महिला अध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू, फरीदाबाद जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सेठी, समाजसेवी यशपाल शर्मा, परविन्दर राजपाल, समाजसेवी अशोक कुमार, डा. संदीप बंसल, सुनील सिवाच, कन्हैयालाल, नियति गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Dry ration distributed to 51 families by Shivmati Dharmarth Charitable Trust faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.