
faridabad: गांव लहंडौला में भारतीय जनता पार्टी के तिगांव मंडल उपाध्यक्ष श्री संदीप अधाना के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में 5वे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर गांव की महिलाओं, बेटियो और युवाओं ने मिलकर रक्तदान किया। जिनमें प्रदीप मेंबर, रोहित , अंकित, दीपक , सचिन अधाना, मनोज मेंबर, अनुराज नागर, मनीष नागर, रूपेश चंदीला, मुंदर अधाना, दलीप, राजू,राजकुमार , सुभाष, मन्नू अधाना , भूरिया अधाना, अनील अधाना , तरुण, यशपाल भाटी , सुनील व सुमित नागर दुर्गेश मंधावली आदि ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर शिविर के आयोजन कर्ता मंडल उपाध्यक्ष श्री संदीप अधाना ने 35 वीं बार रक्तदान किया ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री गिर्राज त्यागी मण्डल अध्यक्ष तिगांव ( भारतीय जनता पार्टी ) अपने साथियों राजेंद्र तालान जी, रेशम सिंह जी , सुधीर मेहता जी के साथ पहुंचे और सभी रक्त वीरों की हौसला अफजाई की ओर उन्हें सर्टिफिकेट दिए।
