
फरीदाबाद: सेंट्रल थाना पुलिस ने सेक्टर-12 स्थित न्यायालय परिसर में महिला वकील के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, सदपुरा गांव निवासी अधिवक्ता पराग शर्मा 17 अगस्त को बार रूम में अपनी साथी वकीलों के साथ बैठी थीं। तभी वहां पर अशोाका एंक्लेव निवासी जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जया शर्मा पहुंच गईं। आरोप है कि महिला कांग्रस की जिला अध्यक्ष ने जबरन दरवाजा खोलकर गाली-गलौज की। पीड़ित ने जब विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। वहां पड़ा कांच का गिलास भी पीड़ित के सिर में दे मारा। पीड़ित अधिवक्ता को उसकी साथी अधिवक्ताओं ने बचाया। उधर, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताया है।
NEWS SOURCE : livehindustan
