Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सुनील नागर बने हरियाणा पंजाब बार काउंसिल की प्रशासनिक कमेटी के मनोनीत सदस्य

सुनील नागर बने हरियाणा पंजाब बार काउंसिल की प्रशासनिक कमेटी के मनोनीत सदस्य

faridabadnews24By faridabadnews24August 25, 2023No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद: फरीदाबाद के ग्राम नाचौली निवासी चौधरी बुद्ध सिंह नागर के सुपुत्र और युवा अधिवक्ता सुनील नागर को पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल की प्रशासनिक कमेटी का मनोनीत सदस्य बनाया गया है। सुनील नागर को पंजाब हरियाणा बार काउंसिल के को चेयरमैन करमजीत सिंह के स्पेशल रिकमेंडेशन पर chairman अशोक सिंह और सचिव राजकुमार चौहान ने मनोनीत मेंबर का पत्र जारी किया है। युवा अधिवक्ता सुनील नागर ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए बार काउंसिल के चेयरमैन अशोक सिंह, को चेयरमैन करमजीत सिंह और सचिव राजकुमार चौहान को हृदय से धन्यवाद दिया है। उन्होंने पंजाब हरियाणा बार काउंसिल के साथ जुड़े सभी अधिवक्ताओं का भी आभार व्यक्त किया है, सुनील नागर ने बताया कि पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंप गई है उसका वह बखूबी निवर्हन करेंगे।

उन्होंने कहा कि मैं अधिवक्ताओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित होकर काम करूंगा। पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम करने के साथ-साथ हर समय अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए प्रयासरत रहूंगा। युवा अधिवक्ताओं को जो भी समस्या होगी उसकी प्राथमिकता के साथ बार काउंसिल के समक्ष रखकर उसका निवारण करने का काम किया जाएगा। सुनील नागर ने कहा कि आज भी अधिवक्ताओं को वह सुविधा नहीं प्राप्त हो रही है जिन्हें प्राप्त करना उनका अधिकार है। इसके लिए बार काउंसिल के माध्यम से न्यायपालिका और सरकार के समक्ष हमेशा मांग उठाता रहूंगा।

उन्होंने बताया कि पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल केवल और केवल अधिवक्ताओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। सुनील नागर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया की अभी कुछ दिन पहले पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के अधिकारियों के साथ कानून मंत्री की एक विशेष मीटिंग हुई है जिसमें अधिवक्ताओं के सशक्तिकरण के लिए आवाज उठाई गई है और कानून मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया है कि अधिवक्ताओं की जो भी समस्याएं हैं उनका जल्दी से जल्दी निपटारा किया जाएगा। सुनील नागर आज अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे वहां पर फरीदाबाद कोर्ट में सैकड़ो की संख्या में वकील साथियों ने उनका मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। इस अवसर पर शिवदत्त वशिष्ठ, हेमराज भाटी, प्रवीण कपासिया, युसूफ खान, पवन गुप्ता, जयवीर चंदीला, अभिषेक पारीख, अजब सिंह भडाना, पृथ्वीराज नागर, पी एल गोयल, एमएस बैंसला, पूर्व प्रधान जोगिंदर चौहान, सिद्धार्थ शर्मा, ज्ञानेंद्र खटाना, वसीम आलमपुरिया, व अन्य बार वकील साथी मौजूद रहे।

faridabadnews faridabadnews24 Sunil Nagar nombrado miembro del comité administrativo del Consejo de Abogados de Haryana Punjab
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.