
फरीदाबाद। सरूरपुर की दुर्गा कॉलोनी में बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव और उनके बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। मुजेसर थाना पुलिस ने दुर्गा कॉलोनी निवासी पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। झगड़े की वजह मामूली कहासुनी बताई जा रही है। हमलावर आस-पड़ोसी और उनके परिचित थे।
पुलिस के मुताबिक, बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव दुर्गा कॉलोनी निवासी इकराम और उनके बेटे वाहिद अपने दफ्तर में बैठे थे। तभी वहां पर बंटी, आदित्य उर्फ ओडी, पप्पी, सलौना, प्रताप सरूरपुर और 10-15 लोग आ पहुंचे। उन्होंने लोहे की रॉड, फरसा और कुल्हाड़ी से वार कर दिया। आरोप है कि आरोपियों पर दो अवैध पिस्तौल भी थीं। आरोपी पर हमला करने के बाद बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। आरोपियों ने गोली मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
NEWS SOURCE : livehindustan
