
Faridabad: वूमेंस पावर संस्था द्वारा 1 सितंबर 2023 से गर्ल्स हाइजीन और बाल यौन उत्पीड़न पर एक जागरूकता अभियान शुरू किया गया जिसकी पहल संस्था द्वारा सेक्टर 56 लीलावती कान्वेंट स्कूल से की गई। मासिक धर्म ऐसा विषय है जिस पर आज भी समाज में बात करने पर बहुत ही शर्म मानी जाती है लेकिन इस विषय पर बच्चों को जागरूक करना बहुत जरूरी है यह कहना है वूमेंस पावर संस्था की प्रेसिडेंट फाउंडर चांदनी आजाद अली का कि इस विषय पर चर्चा होनी बहुत जरूरी है जिससे बेटियां मासिक धर्म के दौरान गंदा कपड़ा इस्तेमाल करने से होने वाली बीमारियों से बची रहे और साथ ही उन्हें पौष्टिक आहार से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी जिससे हमारी बच्चियों को आगे भविष्य में एनीमिया जैसी बीमारियों का सामना ना करना पड़े।
वूमेंस पावर संस्था की वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी और टीम हेड रिद्धिमा पराशर ने बताया कि समय समय पर स्कूल में बच्चों को गुड टच और बैड टच विषय पर भी जागरूक करना बहुत जरूरी है ताकि यौन उत्पीड़न जैसी समस्या को खत्म किया जा सके। वूमेंस पावर की युथ टीम की वाइस प्रेसिडेंट डॉली कपूर ने बताया है अभियान शुरू करने का मतलब ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाना है और संस्था समय-समय पर इसी तरह स्कूलों में जा कर बच्चों को गुड टच बैड टच और गर्ल्स हाइजीन पर जागरूक करेगी।
