Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » क्रूरता की हदें पार, बकरी चोरी के शक में दलित युवकों को उल्टा लटकाकर पीटा

क्रूरता की हदें पार, बकरी चोरी के शक में दलित युवकों को उल्टा लटकाकर पीटा

faridabadnews24By faridabadnews24September 3, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

तेलंगाना के मंचिरियाल जिले से दिल झकझोर कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बकरी चोरी के शक में दलित युवक और उसके दोस्त के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। दबंगों ने इन्हें एक शेड पर उल्टा लटकाया और जमकर मारपीट की। इतने में भी मन नहीं भरा तो लटकाकर रखे लड़कों के नीचे आग लगा ली। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति-पत्नी और उनका बेटा बताया जा रहा है।

इस वीभत्स कृत्य के पीछे कथित आरोपी मंदामरी शहर के अंगदी बाजार में रहने वाले बकरी फार्म के मालिक के रामुलु है। मामले में उनकी पत्नी स्वरूपा और बेटा श्रीनिवास के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना बीते शुक्रवार की है। रामुलु को मालूम हुआ कि उसकी एक बकरी गायब हो गई है। उसने चरवाहा तेजा और उसके दोस्त चिरुमुला किरण को अफने पास बुलाया। तेजा और उसके दोस्त पर उन बकरियों की जिम्मेदारी थी।

बताया जा रहा है कि जब तेजा और किरण ने घटना के प्रति अनभिझता जाहिर की तो रामुलु गुस्से में आ गया। उसने अपनी पत्नी और बेटे की मदद से दोनों युवकों के पैर बांध दिए और उन्हें उल्टा लटका दिया। क्रूरता यहीं नहीं रुकी। उसने उन्हें जमकर पीटा। इतना ही नहीं, रामुलु ने लटके हुए पीड़ितों के नीचे लड़कियों से आग जला ली। हैवानियत की हदें इतनी पार कीं, उनके लिए सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था।

वारदात का खुलासा कैसे हुआ?
इस विभत्स घटना का खुलासा तब हुआ, जब किरण की चाची नित्तुरी सरिता को भतीजे के गायब होने की चिंता हुई। उसने पता लगाया तो मामले का खुलासा हुआ। महिला ने मंडामैरी पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

बेल्लमपल्ली एसीपी पी सदैया ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि रामुलु के खिलाफ एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, इस जघन्य अपराध में कथित संलिप्तता के लिए रामुलु को हिरासत में ले लिया गया है। रामुलु ने दो युवाओं के खिलाफ हिंसा के इन भयानक कृत्यों को अंजाम देने में अपने बेटे श्रीनिवास और पत्नी स्वरूपा और नरेश नामक एक लड़के की मदद ली। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

NEWS SOURCE : livehindustan

Cruelty crossed limits Dalit youth were hanged upside down and beaten on suspicion of goat theft faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.