Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद, जवाहर कॉलोनी न्यूज़ : जालसाजों ने ठगे 13.95 लाख रुपये, वीडियो लाइक करने पर पैसे देने का दिया झांसा

फरीदाबाद, जवाहर कॉलोनी न्यूज़ : जालसाजों ने ठगे 13.95 लाख रुपये, वीडियो लाइक करने पर पैसे देने का दिया झांसा

faridabadnews24By faridabadnews24September 10, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पार्ट टाइम नौकरी दिलाने और वीडियो लाइक कर पैसे कमाने का झांसा देकर ठगों ने एक महिला से 13.95 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जवाहर कॉलोनी निवासी प्रिया ने बताया कि 20 जुलाई को उन्हें पार्ट टाइम नौकरी का मैसेज मिला। उन्होंने इसके लिए हामी भर दी। इसके बाद नेहा नामक युवती का फोन आया और पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने वीडियो लाइक करने पर पैसे मिलने की बात कही। जिसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ दिया गया। जहां उन्हें निवेश के लिए कहा गया। शुरूआत में कुछ पैसे रिटर्न किए, उसके बाद उनको डबल रिटर्न के नाम पर निवेश कराते गए। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने इन्वेस्ट करने के नाम पर क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन लेकर पैसे लगा दिए। इस तरह से 13.95 लाख रुपये इसमें लग गए।

पीडि़ता ने बताया कि पहले उसे 15 हजार देकर एक अध्यापक दिलवाया गया। इसके बाद टेलीग्राम लिंक पर तीन टास्क दिए गए। इसे पूरा करने के लिए पैसे लिए गए और कहा गया कि 30 फीसदी कमीशन के बाद पूरे पैसे मिल जाएंगे। इसके बाद आरोपी बोले कि 20 लाख रुपये मिलेंगे। पैसे नहीं मिलने पर मैनेजर से बात की तो आरोपी बोला कि ये बहुत बड़ी रकम हैं, चैनल खाता खुलवाना होगा। इसके लिए छह लाख रुपये और लेगेंगे। इसके बाद भी पैसे नहीं मिले।

एटीएम कार्ड बदलकर 9400 रुपये ठगे
उधर, हरी नगर निवासी कारोबारी श्याम सुन्दर शुक्ला ने बताया कि सात सितंबर को किसी काम से नेहरु ग्राउंड आया था। जहां पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया। यहां पर एक अंजान व्यक्ति भी पैसे निकाल रहा था। आरोपी ने बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल लिया। आरोपी ने तीन बार में 9400 रुपये खाते से निकाल लिए। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

NEWS SOURCE : amarujala

95 rupias lakh y prometieron dar dinero por dar me gusta al vídeo Faridabad faridabadnews faridabadnews24 Jawahar Colony News: Los estafadores estafaron 13
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.