
Girl Fight Video: जब भी कोई झगड़ा होता है तो लोग सड़क पर भीड़ लगा लेते हैं और देखते रहते हैं. बेहद कम ही लोग होते हैं जो झगड़े को शांत कराने के लिए आगे आते हैं. बाकी लोग सिर्फ तमाशा देखने के लिए घेरकर खड़े रहते हैं. वहीं, आज के समय में तो कई सारे लोग झगड़े को अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं और फिर वह सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उसे वायरल कर देते हैं. कुछ ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की मार्केट में एक लड़के के कॉलर को पकड़कर लगातार मारती रहती है और वह लड़का अपने आपको छुड़ाने के लिए मशक्कत करता रहता है.
लड़की ने लड़के को जमकर मारा थप्पड़
इंटरनेट पर वीडियो जमकर हो रहा वायरल
लड़की ने फिर उसके कॉलर को पकड़ लिया और फिर घसीटते हुए सड़क पर ले गई. इस दौरान वह अपना फोन लगाता है और बोलता है कि मैं पहले से ही शादीशुदा हूं. मैं अपनी पत्नी को बुला रहा हूं, लेकिन वह सुनने का नाम नहीं लेती है और वह थप्पड़ मारती रहती है. इस वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर घर के कलेश नाम के हैंडलर ने शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “सड़क पर लड़के और लड़की के बीच कलेश, वजह का कुछ पता नहीं.” इस वीडियो को 65 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा, जबकि कई सारे लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी. एक यूजर ने लिखा, “लड़की काफी तगड़ी और बेचारा लड़का.” एक अन्य ने लिखा, “आंटी ने व्लॉगिंग करने का बढ़िया तरीका निकाला.”
NEWS SOURCE : zeenews
