
Seema Haider New Look: सीमा हैदर (Seema Haider) और सचिन मीणा (Sachin Meena) की स्टोरी के बारे में कौन नहीं जानता है. हर तरफ सीमा और सचिन की चर्चा है. इस बीच, सीमा हैदर और सचिन मीणा की नई तस्वीरों ने सभी को चौंका दिया है. नई फोटोज में सीमा हैदर किसी दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं. इसके अलावा फोटो में सचिन मीणा भी दूल्हे की तरह तैयार दिख रहा है. सोशल मीडिया पर तो लोग ये भी अंदाजा लगाने लगे कि सीमा और सचिन कहीं एक बार फिर से तो शादी नहीं रचाने जा रहे. लेकिन यह सच नहीं है. आइए जानते हैं कि दूल्हा-दुल्हन के लिबाज में सीमा और सचिन क्या कर रहे हैं.
भगवा लिबास में सीमा हैदर
बता दें कि सीमा और सचिन का जो लुक वायरल हुआ है, उसमें दोनों भगवा रंग के लिबास में दिख रहे हैं. लेकिन जिस प्रकार से दोनों सजे, ऐसा लगा कि दूल्हा-दुल्हन हैं. जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सीमा हैदर और सचिन के नए लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सीमा हैदर दुल्हन की तरह क्यों सजी?
जान लें कि सचिन और सीमा जन्माष्टमी के मौके पर किसी दूल्हा-दुल्हन की तरह तैयार हुए थे. हैरानी की बात है कि पाकिस्तान के सिंध से भारत आई सीमा हैदर अब लगभग पूरी तरह से सनातन धर्म को अपना चुकी हैं. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सीमा हैदर ने बड़ी धूमधाम से मनाई. सीमा हैदर ने इस मौके पर पूरे विधि-विधान से हवन और पूजा की. इस दौरान सीमा हैदर से बच्चे भी राधा-कृष्ण की तरह सजे हुए दिखाई दिए.
कौन हैं सीमा हैदर?
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सीमा हैदर पर आरोप है कि वह अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत आई हैं. वह अपने साथ चार बच्चों को लेकर भी आई हैं. सीमा का दावा है कि उन्होंने ऐसा सिर्फ सचिन मीणा के प्यार में किया. वह बस किसी तरीके से सचिन के साथ रहना चाहती हैं. हालांकि, इससे पहले सीमा पर एजेंट होने के आरोप भी लग चुके हैं. सचिन और सीमा से इस संबंध में एजेंसी भी पूछताछ कर चुकी है.
NEWS SOURCE : zeenews
