
Haryana News: हरियाणा नूंह हिंसा में अपनी जान गँवाने वाले पानीपत के अभिषेक के घर पहुँचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परिजनों को हौसला दिया और अपनी संवेदनाएँ भी व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स(ट्विटर) पर लिखा कि इस मामले में एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। करनाल सांसद संजय भाटिया ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स(ट्विटर) को रीपोस्ट करते हुए परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट की है।

