Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बीवी ने फ्लैट में घुसकर रंगे हाथ पकड़ा, पत्नी को मायके छोड़कर दूसरी लड़की के साथ मना रहा था रंगरलियां

बीवी ने फ्लैट में घुसकर रंगे हाथ पकड़ा, पत्नी को मायके छोड़कर दूसरी लड़की के साथ मना रहा था रंगरलियां

faridabadnews24By faridabadnews24September 16, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति की जमकर धुनाई की। पिटाई इसलिए हुई क्योंकि पत्नी को मायके छोड़कर पति एक अन्य युवती के साथ फ्लैट में  रंगरलियां मना रहा था। इसी दौरान पत्नी अपने परिजन और पुलिस के साथ में मौके पर पहुंच गई और पति को रंगे हाथ पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शादी में दिया था 1 किलो सोना और 30 लाख की गाड़ी

दरसअल, फरीदाबाद के रहने वाले देशराज सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी जारचा थाना क्षेत्र के नगला उदाराम निवासी पुनीत नागर के साथ की थी। यह शादी 28 नवंबर 2021 को हुई थी। शादी में 30 लाख रुपए की गाड़ी, 1 किलो सोना और उसके अलावा अन्य सामान भी दिया गया था। जब शादी तय हुई थी तो घर वालों ने कहा था कि फिलहाल हम लोग बुलंदशहर के यमुनापुरम में रह रहे हैं, लेकिन शादी के बाद हम सभी लोग ग्रेटर नोएडा में ही शिफ्ट हो जाएंगे। उन्होंने बताया की शादी के बाद से ही लगातार पुनीत मेरे बेटी को परेशान करने लगा और उसके साथ बदतमीजी भी करने लगा। हमने कई बार उसको समझाया भी और मामले को शांत करने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना।

ऑफिस बताकर फ्लैट में लड़की के साथ मिला 
देशराज ने बताया कि करीब 6 महीने पहले वह मेरी बेटी को घर छोड़ आया और उसकी कोई भी सुध नहीं ली। हमने कई बार कोशिश की लेकिन उनके परिवार में से कोई भी बेटी को लेने के लिए नहीं आया। हमने जब जानकारी जुटाने की कोशिश की तो पता चला कि पुनीत का किसी लड़की के साथ चक्कर चल रहा है, जिसके बाद हमने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि हमें पता चला कि पुनीत खुद को ऑफिस में बताकर बिसरख थाना क्षेत्र के सुपरटेक इको विलेज टू सोसाइटी के एक फ्लैट में किसी लड़की के साथ है। इसके बाद हम लोग पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और उसका दरवाजा खुलवाया तो पाया कि वह एक लड़की के साथ वहीं पर मौजूद था। इस मामले में हमने पुलिस से शिकायत की है।

रंगे हाथ पकड़े जाने पर पत्नी ने पति को लगाए चांटे
ये भी सामने आया है कि पुनीत के साथ फ्लैट में मिली लड़की ने भी बताया कि पुनीत ने खुद को अविवाहित बताया था और कहा था कि वह उससे शादी करेगा। जैसे ही लोग फ्लैट पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया तो पत्नी भी साथ थी। पत्नी ने जब अपने पति को दूसरी लड़की के साथ में देखा तो उसका गुस्से काबू नहीं था और उसने पति को चांटे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान फ्लैट में जमकर हंगामा भी हुआ। काफी देर तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसके बाद पुलिस पति को पड़कर थाने ले गई। कुछ देर रखने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

पत्नी ने पुलिस में पति के खिलाफ दी शिकायत
लेकिन फ्लैट के अंदर हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें पत्नी अपने पति को दूसरी लड़की के साथ रंगरलियां मनाने के दौरान पकड़ लेती है और जमकर पिटाई करती है। फिलहाल पत्नी की तरफ से पति के खिलाफ शिकायत दी गई है और कहा गया है कि शादीशुदा होते हुए भी वह दूसरी लड़की के साथ में मौजूद था और उसे धोखा दे रहा था। पुलिस ने इस मामले में शिकायत प्राप्त कर ली है और इस मामले में जांच कर करवाई की बात कह रही है।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 he was having fun with another girl leaving his wife at her parents' house Wife caught red handed after entering the flat
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.