Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इलाके में बदबू आने पर प्लास्टिक की बाल्टी में मिला मासूम का शव, घर से गायब थी बच्ची

इलाके में बदबू आने पर प्लास्टिक की बाल्टी में मिला मासूम का शव, घर से गायब थी बच्ची

faridabadnews24By faridabadnews24September 17, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी शहर में एक छह साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। इलाके में दुर्गंध फैलने के बाद तलाशी ली गई, जिसमें बच्ची का शव बंद कमरे में प्लास्टिक की बाल्टी में मिला। बच्ची की उम्र 6 साल है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना भिवंडी के फेनेगांव इलाके के एक पेपर की दुकान में हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है।

माता-पिता काम पर गए थे

पुलिस सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता दोनों गोदाम में काम करने जाते हैं। 13 सितंबर को भी वे रोजाना की तरह गोदाम में काम करने गए थे। घर पर सिर्फ छह साल की बच्ची के साथ उसका नौ साल का भाई था। बच्ची सुबह से ही लापता थी। शाम को माता-पिता के घर आने के बाद बेटे ने बहन के गायब होने की जानकारी दी। इसके बाद माता-पिता ने इलाके में खोजना शुरू कर दिया और देर रात भिवंडी पुलिस स्टेशन पहुंचे।

इलाके में बदबू आने की सूचना मिली

इसके बाद माता-पिता ने भिवंडी पुलिस थाने में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। बच्ची के नाबालिग होने की वजह से पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस ने पास के वरहाला झील में भी तलाशी की, लेकिन बच्ची वहां भी नहीं मिली। इस बीच, स्थानीय लोगों ने इलाके में बदबू आने की सूचना दी। सूचना मिलते ही भिवंडी सिटी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चेतन काकड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इलाके की तलाशी लेने पर बच्ची का शव एक बंद चाली कमरे में प्लास्टिक की बाल्टी में रखा पाया गया। पुलिस ने तुरंत शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल भेज दिया। परिजनों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त नवनाथ धावले ने घटनास्थल का दौरा किया और बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें रवाना की गई हैं।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 girl was missing from home Innocent body found in plastic bucket due to foul smell in the area
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फर्जी पुलिसकर्मी 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन

October 22, 2026

पूर्व IPS ने दी पूरी जानकारी, कब से बढ़ना शुरू हुआ लॉरेंस बिश्नोई का गैंग, इसके पास कितने सदस्य हैं और कैसे काम करते हैं?

October 22, 2026

शख्स ने कार बेचने के बाद GPS और पुरानी चाबी की मदद से यूं चुरा ली गाड़ी, सेकंड हैंड कार खरीदने वाले सावधान!

October 18, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.