Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कांग्रेस सरकार बनने पर तिगांव क्षेत्र का करवाया जाएगा चहुंमुखी विकास : ललित नागर

कांग्रेस सरकार बनने पर तिगांव क्षेत्र का करवाया जाएगा चहुंमुखी विकास : ललित नागर

faridabadnews24By faridabadnews24September 18, 2023No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित नागर ने क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को जानने के लिए पदयात्राएं शुरू कर दी है। इन पदयात्राओं के माध्यम से वह गांवों व कालोनियों में गली-गली जाकर लोगों से रूबरू होकर वहां व्याप्त समस्याओं का अध्ययन कर रहे है। इसी कड़ी में ललित नागर ने रविवार को तिलपत गांव की हरकेश नगर नहर पुल से पदयात्रा शुरू की, जो कि आश्रम वाली मेन मार्किट, हरिकेश कालोनी, हनुमंत कालोनी, खड्डा कालोनी, होराम कालोनी तिलपत पर सम्पन्न हुई। पदयात्रा के समापन पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि भाजपा की गूंगी-बहरी सरकार ने नौ सालों में न केवल इस देश बल्कि प्रदेश का पूरी तरह से बेडागर्क कर दिया है, पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनकर यह सरकार अमीरों को और अमीर और गरीबों को मिटाने पर तुली है। बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है, इसके बावजूद भाजपाई विकास के झूठे राग अलापकर खुद ही महिमा मंडित हो रहे है।

उन्होंने कहा कि तिगांव क्षेत्र में पदयात्राओं के माध्यम से वह लोगों की समस्याओं को बारीकि से जान रहे है और अब तक वह जहां-जहां गए है, वहां लोग मूलभ्ूात सुविधाओं से वंचित ही दिखे है, चाहे सडक़ों की बात हो, पीने के पानी की, सीवरेज या फिर बिजली या बेरोजगारी की, इस सरकार ने नौ सालों में इस क्षेत्र में कुछ नहीं किया। श्री नागर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जो काम तिगांव क्षेत्र में करवाए गए थे, भाजपा सरकार में उन विकास कार्याे की मरम्मत तक नहीं हुई, इससे साबित होता है कि यह सरकार जुमलों की सरकार है और इन्हें लोगों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। जनसभा के दौरान लोगों ने उन्हें बताया कि उनके यहां अधिकतर बिजली घण्टों गुल रहती है और विभाग द्वारा उन्हें अनाप-शनाप बिल भेजे जा रहे है, जिसकी वजह से उन्हें इस गर्मी के मौसम में परेशानी होती है वहीं अब बिजली विभाग ने तुगलकी फरमान जारी कर दिया है कि जिस व्यक्ति के पास रजिस्ट्री नहीं होगी, उसे बिजली कनेक्शन नहीं दिया जाएगा, जिससे लोग परेशान है वहीं क्षेत्र की सडक़ों की हालत भी किसी से छुपी नहंी है, यहां गड्ढों में सडक़ें है, जिसमें पानी भरा रहता है,जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है और कई बार तो बुजुर्ग व स्कूली बच्चे इन सडक़ों के गड्ढों में गिरकर जख्मी भी हो जाते है

लेकिन इसके बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। लोगों की बातें सुनने के बाद श्री नागर ने कहा कि उनकी समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारी से मुलाकात करेंगे और उन्हें दूर करवाने का भरसक प्रयास करेंगे। श्री नागर ने लोगों को आश्वस्त किया कि अब भाजपाईयों के जुमलों को जनता भली भांति पहचान चुकी है इसलिए अब उनके बहकावे में कतई आने वाली नहीं है और आने वाले चुनावों में इस सरकार को देश-प्रदेश से चलता कर फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर तिगांव क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करवाया जाएगा और लोगों को तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर चरण सिंह भाटी, रंजीत भाटी, साहिल पंडित, माधव पंडित, अरविंद, डॉक्टर उदय, उपेंद्र सिंह, मनोज भाटी, किशन दत्त शर्मा, कमल नंबरदार, सफीक खान, कल्लू पंडित, मनोज भाटी, सोनू भाटी, सुंदर नेताजी, अशोक रावल, बाबूलाल रवि, सूरजपाल, श्याम सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

faridabadnews faridabadnews24 se realizará un desarrollo integral del área de Tigaon: Lalit Nagar Si se forma el gobierno del Congreso
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.