Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » यहां 2 रुपए किलो हो गया टमाटर.., फेंक रहे किसान बोले-खर्चा भी नहीं निकला

यहां 2 रुपए किलो हो गया टमाटर.., फेंक रहे किसान बोले-खर्चा भी नहीं निकला

faridabadnews24By faridabadnews24September 20, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Throwing Tomatoes: अभी कुछ ही समय पहले टमाटर की कीमतों को लेकर हाहाकार मचा हुआ था. फिर धीरे-धीरे कीमतों में गिरावट देखने को मिली और अब हालत ये हो गई है कि टमाटर दो रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है. इतना ही नहीं किसानों ने इसे फेंकना शुरू कर दिया है. हुआ यह है कि मौसम की मार किसानों के लिए टमाटर की खेती नुकसान का सौदा साबित कर रही है. किसानों का कहना है कि मौसम का असर वैसे तो सभी सब्जियों पर देखने को मिल रहा है. लेकिन बारिश की मार से सबसे ज्यादा प्रभावित टमाटर हुआ है. यही कारण है कि मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में किसान टमाटर को फेंक रहे हैं.

‘टमाटर के भाव नहीं मिल रहे’

दरअसल, जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के बुरहान पुर में टमाटर दो रुपए किलो पहुंच गया है और किसानों ने कहा कि इस वर्ष टमाटर की आवक ज्यादा होने के कारण उनके पास रखने के लिए स्टोरेज नहीं है और अब टमाटर के भाव नहीं मिल रहे हैं, साथ ही बारिश ने भी काफी बर्बादी की है. ज्यादा  बारिश की वजह से बाहर माल जा नहीं रहा है, ऐसे में हमें उन्हें फेंकना पड़ रहा है. पिछले कुछ दिनों से बुरहानपुर समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश का सिलसिला देखने मिला था, जहां भारी बारिश के चलते किसान अपने टमाटर लेकर मंडी तक नहीं पहुंच सके थे.

क्यों हुई टमाटर की हालत खराब?
कमोबेश यही हाल उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में देखने को मिला जहां टमाटर की हालत खराब होने लगी है. यहां टमाटर के भाव ही नहीं बढ़ पा रहे हैं. टमाटर की कीमत 2 रुपए प्रति किलो हो गई है. स्थानीय किसानों का कहना है कि बारिश और बाढ़ ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया है. कुछ जगहों पर बारिश का सिलसिला थमते ही किसान बड़ी संख्या में टमाटर मंडी लेकर पहुंचे, लेकिन टमाटर की आवक ज्यादा हो जाने के चलते टमाटर के भाव गिर गए.

बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई
फिलहाल कई जगहों पर हालात यह हो गए की एक समय 200 रुपए किलो तक बिकने वाला टमाटर अब 2 रुपए किलो तक बिक रहा है. यह ऐसी जगहों पर हुआ है जहां भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई है. वहीं दूसरी तरफ आसमान छू रहे अन्य सब्जियों के दाम भी अब बंपर आवक से सामान्य हो रहे हैं. इससे गरीब और मध्यमवर्गीय तबके को राहत मिली है लेकिन किसान परेशान हैं.

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 farmers throwing them away said - even the expenses were not covered Here tomatoes cost Rs 2 per kg
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.