Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एनआईटी विधानसभा की समस्यों को लेकर केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिले विधायक श्री नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा की समस्यों को लेकर केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिले विधायक श्री नीरज शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24September 21, 2023No Comments6 Mins Read

एनआईटी विधायक श्री नीरज शर्मा ने एनआईटी विधानसभा की समस्यों को लेकर केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से दिल्ली में मुलाकत की। विधायक श्री नीरज शर्मा ने बताया कि उनके द्धारा काफी समय से लगातार केन्द्रीय मंत्री से समय मांग जा रहा था लेकिन समय नही मिल रहा था। लेकिन कल शाम केन्द्रीय मंत्री जी से समय मिला और उनको एनआईटी विधानसभा की मुख्य समस्यों से अवगत करवाया। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि विधानसभा एनआईटी-86 के अंतर्गत गांव कोट, सिरौही, फतेहपुर तगा, टीकरी खेड़ा, धौज, मादलपुर, कुरैशीपुर, ऑलमपुर, खोरी जमालपुर, मांगर, सिलाखड़ी व अन्य गांव पड़ते है जिनके विकास कार्य अतिरिक्त उपायुक्त, फरीदाबाद के पत्र क्रमांक 2641 दिनांक 2.09.2019 के तहत प्रबंधक निदेशक ग्रामीण विकास निधि प्रशासन बोर्ड चंडीगढ़ में काफी समय से लंबित पड़े हुए है जोकि आचार सहिंता लगने के कारण लम्ंिबत रह गए थे। उक्त विकास कार्यो की फाईल निदेशक पंचायत विभाग, प्रधान सचिव पंचायत, और माननीय उप मुख्यमंत्री से अनुमोदित होकर मुख्यमंत्री कार्यालय में लम्बित पडी है।

इस मामले बारे मेरे द्धारा विधानसभा में प्रश्न संख्या 734 लगया गया था जिसपर जवाब दिया गया की 102 कार्यो के प्राकलन पंचायती राज सस्थाओं के माध्यम से उनके स्वंय के धन/स्त्रो्रतो से निष्पादित कराने के निर्देश के साथ दिनंाक 06.04.2021 को वापिस भेज दिए गए। विधायक नीरज शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री को बताया हरियाणा विधानसभा में पुनः प्रश्न सख्ंया 17 पूछा गया की 2019 से 30.05.2022 तक एचआरडीएफ स्कीम के तहत हरियाणा में कितना और एनआईटी विधानसभा में कितना फंड अलाट किया तो उसपर सरकार द्धारा जवाब दिया गया कि हरियाणा में 146.35 करोड रू अलाट किए गए, लेकिन बडे दुख के साथ कहना पड रहा है कि एनआईटी विधानसभा में एक रूपया भी 4 वर्षो में नही दिया गया। इसलिए मेरा आपसे अनुरोध है कि आप माननीय मुख्यमंत्री महोदय से बात करके गांवों में लंबित पड़े विभिन्न विकास कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करवाने का कष्ट करे और गांव में फंड अलाट करने का कष्ट करे।

विधायक नीरज शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि विधानसभा एनआईटी-86 के अंतर्गत 8 वार्ड लगते है वार्ड-1,3,5,6,7,8,9,10 लगते है। उक्त वार्डो में सीवर ओवरफ्लो, पानी निकासी, सडके काफी जर्जर अवस्था है मेे है इसलिए उक्त वार्डो में विकास कार्य करवाने के लिए प्रत्येक वार्ड के लिए 10-10 करोड रू की ग्रंाट देने का कष्ट करे ताकि वार्डो में विकास कार्य करवाए जा सके। इसके अतिरिक्त वार्ड-5 बालकल्याण स्कूल पाकेट की काफी जर्जर अवस्था है बहन बेटियों को अपनी बारात के लिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय को ट्विट करना पडता है उसके बाद भी सिर्फ टेम्परेरी कार्य किया गया। इसलिए वार्ड-5 बाल कल्याण पाकेट, वैध रोड, नेतराम सरिया रोड, जीवन नगर भाग-1 एंव भाग-2, वार्ड-9 नंगला से सरूरपुर रोड, भडाना चौक से सुभाष चौक, सुभाष चौक से गाजीपुर रोड, लालू एसटीडी से गाजीपुर, अटल चौक से सोनिया चौक, भडाना चौक से सरंपच चौक इन सभी जगहो पर पानी निकासी का कोई उचित प्रंबध नही है के लिए अलग से 10 करोड रू की ग्रांट दी जाए ताकि लोगो की समस्या से निजात मिले।

भारत सरकार मुद्रणालय (पुरानी प्रैस कालोनी) के खाली व खंडर पडे क्वाटरों के पुर्ननिर्माण करवाया जाए।

मेरी विधानसभा एन.आई.टी. 86 फरीदाबाद मे एंव इसके साथ लगता हुआ हिस्सा भारत सरकार मुद्रणालय (पुरानी प्रैस कालोनी) शहरी विकास मांत्रलय के अधीन आता है। भारत सरकार मुद्रणालय (ळवअज व िपदकपं) की प्रैस जोकि फरीदाबाद मे स्थित थी, वह अब पूर्ण रूप से बन्द हो चुकी है। जिसके स्टाफ क्वार्टर पुरानी प्रैस कालोनी मे खाली व जर्जर हालत मे बंद पडे हुए है। वह खाली मकानो पर लोगो के द्धारा अवैध कब्जे व असमाजिक तत्वों द्धारा अराजकता फैलाई जा रही है। जिससे शहर का महौल खराब हो रहा है। उपरोक्त विषय को लेकर मेरे द्धारा भारत सरकार के अधिकारियों से व्यक्तिगम मिलकर इस बारे अवगत करवाया गया है। आप उपरोक्त विभाग के उच्च अधिकारियों से एक सयुंक्त मीटिंग कर उपरोक्त मामले बारे अवगत करवाए क्योकि भारत सरकार की लगभग 100 एकड जमीन फरीदाबाद में है जिसपर ळवअज व िपदकपं) की प्रैस, स्टाफ क्वार्टर पुरानी प्रैस कालोनी मे खाली व जर्जर हालत मे बंद पडे, जिसपर लोगो द्धारा कब्जै किए जा रहे है। आप उपरोक्त विभाग से बात कर उपरोक्त जमीन पर बडा प्रोजेक्ट लेकर आए जिससे फरीदाबाद शहर के लोगो को इसका फयादा हो।

एनआईटी विधानसभा में राजीव गांधी खेल परिसर तथा मिनी ग्रामीण स्टेडियम की मांग।

विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान अंातरिकंत प्रश्न सख्ंया 413 के जवाब से मुझे ज्ञात हुआ की हरियाणा में राज्य ग्रामीण क्षेत्रो में 160 राजीव गांधी खेल परिसर तथा 245 मिनी ग्रामीण स्टेडियम उपलब्ध है जिसमें से फरीदाबाद के गांव फतेहपुर बिल्लोच्च, गांव अटाली, गांव तिंगाव में सिर्फ 3 राजीव गांधी खेल परिसर है जोकि मथुरा रोड के दूसरी तरफ है जबकि फरीदाबाद दो भागो में बटा हुआ है। इसलिए हरियाणा सरकार से बात करके ग्रामीण क्षेत्र के युवाओ के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मेरी विधानसभा के गांव कोट, सिरौही, फतेहपुर तगा, टीकरी खेड़ा, धौज, मादलपुर-कुरैशीपुर, ऑलमपुर, खोरी जमालपुर, मांगर, सिलाखड़ी, नेकपुर, पाखल, पाली आदि किसी भी गांव में राजीव गांधी खेल परिसर तथा मिनी/ग्रामीण स्टेडियम खुलवाने का कष्ट करे।

बल्लभगढ रेलवे फाटक पुल को चार मार्गी करने की मांग—-

विधायक नीरज शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री से मांग कि बल्लभगढ रेलवे फाटक पर पुल है वहा से रोजाना ंहजारो की तदात मे लोगो का अवगमन होता है क्योकि यह से सोहना-गुडगांव-दिल्ली को जाने वाले लोगो के लिए लाईफ लाईन का काम करता है। लेकिन पुल दो मार्गी होने के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है लोगो को धंटो जाम से जुझना पडता है। इस पुल को पुल को चार मार्गी करने बारे मेरे द्धारा विधानसभा मंे प्रश्न संख्या 601 लगाया गया था जिसपर माननीय दुष्यंत चौटाला जी द्धारा जवाब दिया गया था कि मुंबई दिल्ली रेलवे लाईन पर बल्लभगढ पाली सोहना मार्ग पर पडने वाले समपार सख्ंया 575 बी पर मौजूदा दो मार्गी पुल के विस्तार का प्रस्ताव है पुल को दो मार्गी से चार मार्गी करने के लिए निजी भूमि की खरीद की आवश्यकता है जिसके लिए निजी भमि मालिकों से सहमति ले ली गई है और हरियाणा सरकार की नीति सरकार को विकास परियोजनाओं के लिए स्वेच्छ से भूमि की खरीद के लिए नीति अनुसार जमीन खरीदने के लिए ई भूमि पोर्टल पर डाल दिया गया है। आप इसपर सज्ञंान लेकर अगामी कार्यवाही अम्ल मे लाए ताकि लाखो लोगो को इसका लाभ मिल सके और जाम से लोगो को निजात मिले।

faridabadnews faridabadnews24 MLA Shri Neeraj Sharma met Union Minister Krishnapal Gurjar regarding the problems of NIT Assembly.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.