Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या, चंद रुपये की खातिर बन गया कातिल, ब्याज पर लिए थे रुपये

फरीदाबाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या, चंद रुपये की खातिर बन गया कातिल, ब्याज पर लिए थे रुपये

faridabadnews24By faridabadnews24September 22, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद:  मात्र आठ हजार रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने नवयुवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। घटना थाना पल्ला क्षेत्र में ओम एन्क्लेव की है।

ब्याज पर लिए थे रुपये

गांव त्रिवेणी गंज जिला सिपोल बिहार निवासी अजय यादव ने थाना पल्ला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोलडबंद दिल्ली लखपत कालोनी में रहता है। ओम एन्क्लेव का रहने वाला मोनू गाेयल ब्याज पर रुपये देने का काम करता है। छह-सात महीने पहले उसकी मां सीता देवी ने मोनू गोयल से आठ हजार रुपये ब्याज पर लिए थे।

मां से आरोपी ने की थी बदतमीजी

वह रुपये समय पर वापस नहीं दे पाई। उसकी मां मोलड़बंद स्कूल के पास रेहड़ी लगाती है। मोनू गोयल चार-पांच दिन पहले रेहड़ी पर आकर उसकी मां से बदतमीजी करके गया था। उसने उसकी मां से कहा था कि रुपये नहीं देने हैं तो तुम खुद उसके पास आ जाना। ये बात उसके छोटे भाई 17 वर्षीय विजय यादव ने सुन ली। 20 सितंबर को विजय यादव किसी काम से ओम एन्क्लेव पार्ट-दो में गया था। वहां पर विजय यादव और मोनू गोयल के बीच रुपये के लेन-देन को लेकर बहस शुरू हो गई। आरोप है कि मोनू गोयल ने विजय यादव को गोली मार दी। उसे गंभीर अवस्था में दिल्ली ट्रामा सेंटर लेकर गए।

ट्रामा सेंटर में युवक ने तोड़ा दम

उपचार के दौरान उसने ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी दलीप सिंह का कहना है कि मोनू गोयल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके उस की तलाश शुरू कर दी है। मृतक ट्रामा सेंटर में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

NEWS SOURCE : jagran

A young man was shot dead in Faridabad faridabadnews faridabadnews24 he became a murderer for the sake of a few rupees the money was taken on interest
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.