Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बीजेपी दफ्तर में महिला कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी, ‘करोड़ों लोगों ने हमें इतिहास रचने का मौका दिया…’

बीजेपी दफ्तर में महिला कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी, ‘करोड़ों लोगों ने हमें इतिहास रचने का मौका दिया…’

faridabadnews24By faridabadnews24September 22, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

लोकसभा और राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति के साथ पास हो गया है। बिल के पास होने के बाद दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जश्न मनाया गया। पीएम मोदी के बीजेपी दफ्तर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर और मोदी-मोदी के नारे लगाकर स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं आज देश की सभी महिलाओं को बधाई देता हूं। कल और परसों हमने एक नया इतिहास बनते हुए देखे। ये हमारा सौभाग्य है कि करोड़ों लोगों ने हमें वो इतिहास रचने का मौका दिया।’

बिल की राह में कई बाधाएं थीं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह विधेयक कोई सामान्य कानून नहीं है बल्कि नए भारत की नयी लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्घोष है। महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी ने कहा, ‘इस महिला आरक्षण बिल की राह में कई बाधाएं थीं। लेकिन जब इरादे नेक हों और प्रयासों में पारदर्शिता हो तो हम सभी बाधाओं को पार करते हुए परिणाम देखते हैं। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है।” इस बिल को संसद में इतना समर्थन मिला। मैं इसके लिए सभी राजनीतिक दलों और सांसदों को धन्यवाद देता हूं।”

हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा
पीएम मोदी ने कहा कि कभी किसी किसी निर्णय में देश के भाग्य को बदलने की क्षमता होती है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम रिकॉर्ड मतों से पारित किया जा चुका है। जिस बात का देश को कई दशकों से इंतजार था, वह सपना अब पूरा हुआ है। यह देश और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के लिए खास समय है। हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण की बात करीब तीन दशक से की जा रही थी लेकिन पहले के प्रयासों में प्रतिबद्धता की कमी थी। मोदी ने कहा, ‘‘हम प्रतिबद्ध थे और हमने इसे पूरा करके दिखाया है।”

PunjabKesari

प्रतियां फाड़ने वाले दलों को भी समर्थन करना पड़ा
महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इन प्रयासों के चलते ही महिलाएं पिछले करीब एक दशक में एक शक्ति के रूप में उभरी हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और समाजवादी पार्टी (सपा) जैसे दलों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यही कारण है कि संसद में महिला आरक्षण विधेयक की प्रतियां फाड़ने वाले राजनीतिक दलों को भी इस बार इसका समर्थन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हर पार्टी को इसका समर्थन करना पड़ा।

PunjabKesari

अधिसूचना के बाद बिल जल्द ही कानून बन जाएगा
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भाजपा का सौभाग्य है कि उसकी सरकार को विधेयक पारित कराने का मौका मिला। उन्होंने प्रस्तावित कानून को एक ऐसा कदम बताया जो महिलाओं में नया आत्मविश्वास भरेगा और आगे बढ़ने के लिए भारत की ताकत बढ़ाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी और उसके बाद अधिसूचना जारी होने के बाद संविधान संशोधन विधेयक जल्द ही कानून बन जाएगा।भाजपा मुख्यालय में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्होंने कहा कि यह ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करने का सबूत है कि वह महिला नीत विकास के एक नए युग की शुरुआत करेंगे।  महिलाओं के कल्याण के लिए अपनी सरकार की कई योजनाओं और फैसलों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि बीते नौ वर्षों में सरकार ने माताओं-बहनों से जुड़ी हर बंदिश को तोड़ने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने एक के बाद एक ऐसी योजनाएं बनाईं, ऐसे कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिनसे हमारी बहनों को सम्मान, सुविधा, सुरक्षा और समृद्धि का जीवन मिला।”

इससे पहले बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी के पहुंचने पर महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इनमें सरकारी योजनाओं की लाभार्थी कई महिलाएं भी शामिल थीं। मोदी लाभार्थियों के एक समूह का अभिवादन करते हुए झुके। लाभार्थियों के इस समूह ने माला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण एवं स्मृति ईरानी सहित पार्टी के कई नेता इस अवसर पर उपस्थित थे। नड्डा ने विधेयक के पारित होने को ऐतिहासिक बताया और इस उपलब्धि का श्रेय मोदी की दूरदर्शिता और संकल्प को दिया।

NEWS SOURCE : punjabkesari

'Crores of people gave us an opportunity to create history...' faridabadnews faridabadnews24 PM Modi spoke to women workers in the BJP office
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.