
फरीदाबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार दोपहर आईएमटी पुलिस चौकी में तैनात थानेदार एएसआई सुंदर सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। वह मारपीट के दर्ज मामले से धाराओं को हटाने की एवज में रिश्वत ले रहा था। एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है। शनिवर को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार गांव नीमका निवासी विनोद कुमार ने अपने साथियों के साथ दूसरे पक्ष के साथ मारपीट कर दी थी।
पैसे छीनने के आरोप लगे थे। सदर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। बताया जाता है कि आरोपी के जानकार गांव मच्छगर निवासी कुंदन ने जांच अधिकारी एएसआई सुंदर सिंह से मुलाकात कर विनोद के खिलाफ दर्ज धाराओं में से धारा 379बी को हटाने की मांग की थी। आरोप है कि सुंदर सिंह ने इसके बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। कुंदन ने इसकी सूचना एसीबी को दे दी। सूचना मिलते ही एसीबी ने एएसआई को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई। शुक्रवार दोपहर को शिकायतकर्ता ने जैसे से 50 हजार रुपये एएसआई को दिए एसीबी की टीम ने रंगेहाथ हाथ उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है।
NEWS SOURCE : livehindustan
