Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अनिल विज का ओएसडी बनकर करीब 27 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में BJP नेता गिरफ्तार, अनिल विज किसी आरोपी को बख्शते नहीं….

अनिल विज का ओएसडी बनकर करीब 27 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में BJP नेता गिरफ्तार, अनिल विज किसी आरोपी को बख्शते नहीं….

faridabadnews24By faridabadnews24September 23, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का ओएसडी बनकर करीब 27 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपों में अंबाला छावनी की सदर थाना पुलिस ने भाजपा मंडल उपप्रधान आशीष गुलाटी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में आरोपित का एक रिश्तेदार लक्ष्य दत्ता अभी फरार है, जिसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। आरोपित गुलाटी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस उसका रिमांड मांग सकती है।

पुलिस महकमे में नौकरी दिलवाने और पेहोवा में करोड़ों रुपयों के लेनदेन के मामले में ठगी की गई। यह मामला पेहोवा के मनीष गर्ग की शिकायत पर दर्ज किया गया है। सुबूत के तौर पर वाट्सअप की चेटिंग और लक्ष्य ने अकाउंट में जो रुपये दिलवाए हैं, उसका भी शिकायतकर्ता की ओर से सुबूत दिया गया है। इस प्रकरण में प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर भ्रष्टाचार या फिर अपराध करने वालों को छोड़ा नही जाएगा। वह चाहे कोई भी हो। जानकारी के अनुसार अंबाला छावनी की सदर थाना पुलिस ने मनीष गर्ग की शिकायत पर भाजपा महेश नगर मंडल के उपप्रधान आशीष गुलाटी और उनकी बुआ के बेटे लक्ष्य दत्ता के खिलाफ शुक्रवार को ठगी का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने इस मामले में आशीष गुलाटी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने पेहोवा में किसी से करोड़ों रुपयों का लेनदेन था। इस बारे में रुपये दिलवाने की एवज में आशीष गुलाटी ने यह राशि दिलवाने के लिए उससे रुपयों की डिमांड की। पेहोवा थाने में यह मुकदमा भी दर्ज है। इस मुकदमे में दबाव डलवाकर रुपये निकलवाने थे। इसके अलावा आरोप लगाया गया है कि सब इंस्पेक्टर के नाम से भी ठगी की है। रुपये ले लिए गए, लेकिन पुलिस में किसी की भर्ती नहीं हो पाई।

इन दोनों मामलों को लेकर मनीष गर्ग की आशीष गुलाटी के रिश्तेदार लक्ष्य दत्ता से वाट्सअप पर चेटिंग होती रही और उसने अपने अकाउंट में भी रुपये डलवाए। आरोप है कि दो लाख रुपये आशीष ने नकद लिए जबकि बाकी सारा पैसा आनलाइन ही ट्रांसफर हुआ है। इसका सुबूत भी पीड़ित पक्ष की ओर से दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने जांच की और शुरुआती जांच में ही स्पष्ट हो गया कि दाल में कुछ काला है। और मामलों की भी खुल सकती हैं परतेंइस पूरे प्रकरण में पुलिस को निष्पक्ष जांच करने के आदेश मिलते हैं, जिसके चलते और मामलों की भी परतें खुल सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि महेश नगर में भी पूर्व थाना प्रभारी पर मुकदमा दर्ज हुआ था।  इस मामले की भी कड़ी तफ्तीश में जोड़ी जा सकती है। पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस तरह के और कितने मामले हैं, जिनमें ठगी की गई है। विज ने दिए आइजी को जांच के आदेश प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज के संज्ञान में यह मामला आया था। विज ने इस मामले में अंबाला रेंज के आइजी को जांच के आदेश दिए थे। पीड़ित ने विज से मिलकर इस मामले की जानकारी दी थी, जिसके बाद जांच बिठाई गई। इसी जांच में कई चीजें स्पष्ट हुईं, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके अपनी जांच को आगे बढ़ाया।

अनिल विज किसी आरोपी को बख्शते नहीं….

एसएचओ नरेश कुमारअंबाला छावनी सदर थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि ठगी के आरोपों में आशीष गुलाटी और लक्ष्य के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है। आशीष गुलाटी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है जबकि लक्ष्य की तलाश की जा रही है। चौहान महेश नगर मंडल प्रधान विजेंद्र चौहान ने कहा कि प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज किसी गलत काम को बर्दाश्त नहीं करते। वे जनता दरबार में भी यह नहीं देखते कि शिकायतकर्ता कौन है, बल्कि निष्पक्ष जांच करवाते हैं। जो नियम सबके लिए हैं वे कार्यकर्ताओं के लिए भी हैं। आइजी अंबाला रेंज के आइजी सिबाश कबिराज ने कहा कि शिकायतकर्ता ने बताया कि आशीष गुलाटी ने अपने को मंत्री का ओएसडी बताता था। दो एसपी से फोन पर बात भी की। उनको विश्वास दिलाया कि वे गृह मंत्री के ओएसडी हैं। बाकी जांच की जा रही है, जो भी इस मामले में लिप्त होगा उसकी गिरफ्तारी होगी।

NEWS SOURCE : jagran

Anil Vij does not spare any accused.... BJP leader arrested for cheating about Rs 27 lakh by posing as Anil Vij's OSD faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.