Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गर्भवती होने पर शादी करने से किया इनकार, शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म

गर्भवती होने पर शादी करने से किया इनकार, शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म

faridabadnews24By faridabadnews24September 23, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कैथल : प्यार एक ऐसी चीज है जिसमें डूबा हुआ हर शख्स अपने साथी को पाने के लिए सात समुद्र पार तक चला जाता है, परंतु उसे शायद यह पता नहीं होता कि बिना किसी जांच परख के किसी भी व्यक्ति से प्यार करना उसके लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है और बाद   में उसके पास शिवाय पछतावे के और कुछ नहीं बचता है। ऐसा ही एक मामला कैथल के सीवन थाने से सामने आया है, जहां पर बहुत चर्चित “गोल्ड कान” में दो राज्यों में दर्ज हुए 10 से अधिक मामलों में फरार चल रहा कुलतरण गांव का आरोपी राजकुमार फरारी के दौरान अपनी ही जाति की एक महिला को शादी का झांसा देकर लगातार डेढ़ साल तक हवस का शिकार बनाता रहा। इसी बीच जब महिला 6 महीने की गर्भवती हुई तो आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया और उसके फोन उठाने भी बंद कर दिए। जिसके बारे में अब पीड़िता ने सीवन थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

आरोपी ने महिला से 6 लाख रुपए हड़पे

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपित राजकुमार ने शादी का झांसा देकर करीब डेढ़ साल से लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपित कहता था कि वह अविवाहित है और वह उससे शादी करेगा। इस दौरान आरोपित ने उससे करीब छह लाख रुपये की नकदी अलग-अलग तारीख में ली थी। इसके अलावा उसके करीब तीन लाख रुपये के गहने भी ले लिए थे। उसे बाद में पता चला कि आरोपी की शादी हो चुकी है। उसने राजकुमार से बात की तो उसने शादी करने से करना कर दिया। इस काम में आरोपी की पत्नी सीमा और उसके दोनों साले बिट्टू और लेखराज भी आरोपियों से मिले हुए थे। उन्होंने ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी हुई थी। बता दें कि महिला भी पहले शादीशुदा थी, लेकिन उसका तलाक हो गया था।

पुलिस की कार्य शैली पर भी उठे सवाल

वहीं दूसरी ओर 10 से अधिक मामलों में वांछित होने के बाद भी आरोपी फरारी के दौरान बड़े आराम से पीड़िता से मिलता जुलता रहा, परंतु कुंभकरण की नींद में सोई हुई पुलिस को डेढ़ साल तक इसकी भनक तक नहीं लगी,जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी कहीं ना कहीं सवाल खड़े हो रहे हैं। सीवन थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसकी गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NEWS SOURCE : punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 raped woman on the pretext of marriage Refused to marry when pregnant
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

सरकार के दो साल पूरे होने पर CM सैनी ने गिनाईं उपलब्धियां, ‘हमने पिछले 2 वर्षों में 46,500 युवाओं को सरकारी नौकरी दी है’

October 18, 2026

शख्स ने कार बेचने के बाद GPS और पुरानी चाबी की मदद से यूं चुरा ली गाड़ी, सेकंड हैंड कार खरीदने वाले सावधान!

October 18, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.