Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए पूरा मामला, संपत्ति की लड़ाई में ‘शैतान’ बनी सास, झगड़े के बाद बहू पर डाला तेजाब

जानिए पूरा मामला, संपत्ति की लड़ाई में ‘शैतान’ बनी सास, झगड़े के बाद बहू पर डाला तेजाब

faridabadnews24By faridabadnews24September 24, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक सास द्वारा अपनी ही बहू पर तेजाब डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान 49 वर्षीय अंजलि के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, “न्यू उस्मानपुर इलाके में एक 22 वर्षीय विवाहिता पर उसकी सास अंजलि ने घर के अंदर तेजाब डाल दिया। पीड़िता को 25 फीसदी तेजाब से जलने के बाद पास के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया था।पीड़िता को वहां से लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका अभी भी एसिड से जलने का इलाज चल रहा है।”

घटना के बाद आरोपी अंजलि और परिवार के बाकी लोग फरार हो गए थे, अंजलि को शुक्रवार को दिल्ली के संत नगर बुराड़ी से गिरफ्तार किया गया। यहां उसने एक परिचित के घर में शरण ली थी। इस संबंध में न्यू उस्मानपुर थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323, 326 ए, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच के दौरान, यह पता चला कि शिकायतकर्ता की शादी दो साल पहले हुई है और इस शादी से उसकी 6 महीने की बेटी है।

पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता ससुराल के घर में दूसरी मंजिल पर रहती है, जबकि अंजलि उसी घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहती है। अंजलि ने कड़कड़डूमा कोर्ट में पीड़िता के खिलाफ बेदखली का मुकदमा दायर किया था। 20 सितंबर को दोनों पक्ष इस मामले में सुनवाई के लिए कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश हुए थे। अदालत से घर लौटने के बाद उसी दिन शाम को करीब 5:30 बजे अंजलि ने गुस्से में आकर अपनी बहू पर हमला कर दिया और उस पर तेजाब डाल दिया। डीसीपी ने कहा कि इस मामले में अभी आगे की जांच चल रही है। इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने गुरुवार को पुलिस को नोटिस जारी कर एफआईआर की कॉपी के साथ मामले पर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

NEWS SOURCE : livehindustan

acid poured on daughter-in-law after a fight faridabadnews faridabadnews24 know the whole matter mother-in-law became 'devil' in property fight
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.