Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 6 साल की बच्ची से की दरिंदगी, गुरुग्राम में फोन पर पोर्न वीडियो देख बना हैवान ‘मामा’

6 साल की बच्ची से की दरिंदगी, गुरुग्राम में फोन पर पोर्न वीडियो देख बना हैवान ‘मामा’

faridabadnews24By faridabadnews24September 27, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म के आरोप में एक 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी शख्स पीड़ित बच्ची का पड़ोसी है और वह उसे मामा कहकर बुलाती थी। आरोप है कि उसने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखकर बच्ची के साथ हैवानियत की।  पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सतेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ गुरुग्राम सेक्टर-15 पार्ट-2 की एक कॉलोनी रह रहा था। वहीं, बच्ची का परिवार भी उत्तर प्रदेश से ही ताल्लुक रखता है। आरोपी पीड़ित बच्ची का पड़ोसी है और वह उसे मामा बुलाती थी।

काम पर गए थे बच्ची के मां-बाप

पीड़िता की मां द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, यह घटना शनिवार को हुई जब वह और उसका पति काम पर चले गए थे, जबकि उनकी दोनों बेटियां घर पर अकेली थीं। मां को घटना के बारे में तब जानकारी हुई जब उसने कुछ गड़बड़ी का संदेह होने अपनी बेटी से इस बारे में पूछताछ की। मां ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि मेरी छह साल की बेटी सतेंद्र के कमरे पर पहुंची। वह उस समय अकेला था और मोबाइल पर कुछ अश्लील वीडियो देख रहा था। उसने कमरा बंद कर दिया और मेरी बच्ची के साथ बलात्कार किया। उसने इस घटना के बारे में किसी को भी कुछ नहीं बताने के लिए मेरी बेटी को धमकाया।

मेडिकल में रेप की पुष्टि

पुलिस ने बताया कि पुलिस बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने बलात्कार की पुष्टि की है। आरोपी के खिलाफ रविवार को पश्चिम पुलिस स्टेशन में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

NEWS SOURCE : livehindustan

'Mama' becomes monster after watching porn video on phone in Gurugram 6 year old girl brutally tortured faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.