Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक्सपर्ट से जानें क्या है इनका कनेक्शन, हेल्दी हार्ट को बीमार बनाती है शराब

एक्सपर्ट से जानें क्या है इनका कनेक्शन, हेल्दी हार्ट को बीमार बनाती है शराब

faridabadnews24By faridabadnews24September 28, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

लाइफस्टाइल डेस्क। World Heart Day 2023: स्वस्थ रहने के लिए दिल की सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इन दिनों लोगों के जीने का तरीका बदलता जा रहा है। बदलती आदतों और जीवनशैली की वजह से लोग कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। शराब इन्हीं आदतों में से एक है, जो आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। लोग इन दिनों तेजी से इसके आदी बनते जा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि इससे होने वाले नुकसानों के बारे में लोगों को पूरी जानकारी हो, ताकि इसके हानिकारक प्रभावों से बचा जा सके।

शराब का हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर तो पड़ता ही है, लेकिन इसका दिल की सेहत पर भी गहरा असर पड़ता है। इन दिनों दिल से जुड़ी बीमारियों के मामलों में तेजी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। इस मौके पर शराब का दिल की सेहत पर होने वाल प्रभाव के बारे में जानने के लिए हमने नई दिल्‍ली के फोर्टिस एस्‍कॉर्ट्स हार्ट इंस्‍टीट्यूट में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के डायरेक्‍टर डॉ विशाल रस्‍तोगी से बात की।

शराब का सेहत पर क्या असर पड़ता है?

इस बारे में बात करते हुए डॉक्टर कहते हैं कि दिल की सेहत के लिए शराब दोधारी तलवार की तरह होती है। अगर शराब का सेवन कम मात्रा में किया जाए तो यह हृदय संबंधी लाभ देती है। इससे शरीर में ‘गुड’ एचडीएल कोलेस्‍ट्रॉल लेवल बढ़ता है और दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में शराब पीने से हाई ब्लड प्रेशर बढ़ता है, दिल की धड़कन अनियमित होती है और कार्डियोमायोपैथी, हार्ट डिजीज तथा स्‍ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है।

दिल के लिए कैसे हानिकारक है शराब?

मॉडरेट ड्रिंकिंग यानी महिलाओं के लिए रोजाना एक ड्रिंक और पुरुषों के लिए दो ड्रिंक कई तरह से फायदेमंद मानी जाती है। खासतौर पर रेड वाइन पीने से दिल की सेहत को काफी फायदा मिलता है, लेकिन साथ ही रेड वाइन से जुड़े फ्रैंच पैराडॉक्‍स को भी याद रखना होगा, जो दिल से जुड़ी बीमारियों की वजह बन सकता है। हर व्यक्ति पर शराब का असर आनुवांशिकी, उनके स्‍वास्‍थ्‍य और लाइफस्‍टाइल संबंधी अन्‍य कारकों पर निर्भर करता है।

ज्यादा शराब पीने के क्या नुकसान है?

इसके अलावा, शराब से जुड़े जोखिमों तथा लाभ को हृदय के स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़े अन्‍य कारकों जैसे खानपान, व्‍यायाम और धूम्रपान की आदतों से भी जोड़कर देखा जाना चाहिए। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि एक तरफ जहां मॉडरेट अल्‍कोहल दिल के लिए लाभकारी होता है, वहीं अत्‍यधिक शराब पीना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। साथ ही, यह भी याद रखने की जरूरत है कि हृदय के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अल्‍कोहल का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है।

हेल्दी हार्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स

हृदय को स्‍वस्‍थ रखने के लिए संतुलिन और स्वस्थ आहार का सेवन, नियमित शारीरिक गतिविधि और तंबाकू आदि से परहेज करने की सलाह दी जाती है। दिल की सेहत के लिए मॉडरेशन जरूरी है। ऐसे में अपने दिल को सेहतमंद रखने के लिए आप निम्न टिप्स फॉलो कर सकते हैं-

  • सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट जरूरी है। ऐसे में दिल को स्वस्थ रखने के लिए संतुलिन और स्वस्थ आहार लें।
  • हेल्दी डाइट के साथ ही शारीरिक रूप से सक्रिय रहना भी बेहद जरूरी है। इसलिए नियमित एक्सरसाइज की आदत डालें।
  • मोटापा कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है, जिसमें हार्ट डिजीज भी शामिल है। ऐसे में हेल्दी वेट बनाए रखें।
  • अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो इसे छोड़ दें और सेकंडहैंड स्मोकिंग से भी बचकर रहें।
  • दिल को सेहतमंद रखने के लिए अपने कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करें।
  • शराब पीना बंद कर दें या फिर सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।
  • तनाव का भी दिल की सेहत पर गहरा असर पड़ता है, इसलिए स्ट्रेस मैनेज करने के तरीके अपनाएं।

NEWS SOURCE : jagran

alcohol makes healthy heart sick faridabadnews faridabadnews24 Know from experts what is their connection
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.