
हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही 600 यूनिट तक बिजली फ्री और एक लाख 82 हजार नौकरी पहली कलम से दी जाएगी। साल 2024 तक जनता बिजली बिलों की परेशानी झेल ले। इसके बाद हरियाणा में भी दिल्ली व पंजाब की तरह बिजली बिल जीरों आया करेगा। उक्त बात आम आदमी पार्टी के नेता संजीव चौधरी मिल्क संयुक्त सचिव हरियाणा प्रदेश एससी सेल ने विधानसभा मुलाना के मनका गांव में परिवार जोडो आंदोलन के तहत कही।

उन्हाेंने कहा की जनता को फ्री में सुविधा देने पर आम आदमी पार्टी को बदनाम करते हैं। जिसके घर की 4 हजार बिजली यूनिट फ्री, पेट्रोल, डीजल, पानी व गाड़िया सब फ्री है। हरियाणा के अंदर एक लाख 82 हजार जो रिक्त पद खाली पड़े हैं।
NEWS SOURCE : jagran
