Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक्स गर्लफ्रेंड ने किया केस, अब इस कानूनी पचड़े में फंसे एलन मस्क

एक्स गर्लफ्रेंड ने किया केस, अब इस कानूनी पचड़े में फंसे एलन मस्क

faridabadnews24By faridabadnews24October 4, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Elon Musk Sued: खरबपति कारोबारी और टेस्ला और एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एक बार फिर कोर्ट कचहरी के चक्कर में फंस गए हैं. ताजा मामले में कभी उनकी सबसे करीबी रहीं ग्रिम्स ने उन्हें अपने बच्चों के पैरेंटियल राइट्स को लेकर कोर्ट में घसीटा है. आपको बताते चलें कि इस कपल यानी मिस्टर मस्क और ग्रिम्स की लव स्टोरी भी बड़ी दिलचस्प रही है. दोनों 2018 में एक-दूसरे के करीब आए और सितंबर 2021 तक (अधिकारिक रूप से अलग होने का ऐलान होने तक) यानी करीब तीन साल तक साथ रहे.

रिश्ते में फंसा एक पेंच

पेजसिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडाई म्यूजिशियन और सिंगर ग्रिम्स, जिनका कानूनी नाम क्लेयर बाउचर ने सैन फ्रांसिस्को सुपीरियर कोर्ट में एक याचिका दायर की है. इस याचिका के मुताबिक 52 साल के मस्क और 35 की ग्रिम्स तीन बच्चों के माता-पिता हैं. उन्हें पहले एक बेटा हुआ, जिसका नाम एक्स एई ए-12 रखा गया. साल 2021 में सरोगेसी के जरिए एक बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने एक्सा डार्क साइडरेल मस्क रखा. इस रिश्ते से उन्हें एक और बेटा हुआ. पेजसिक्स के मुताबिक, ग्रिम्स ने अब अपनी याचिका में दावा किया है कि मस्क उन्हें अपने एक बच्चे से नहीं मिलने दे रहे हैं. कोर्ट से उनकी गुजारिश उस रिश्ते की पड़ताल और पुष्टि करने से जुड़ी है, जिसके बारे में पब्लिक डोमेन में सिर्फ अटकलें ही लगती रही हैं. दरअसल ये केस लीगल पैरेंट्स यानी कानूनी माता-पिता की पहचान करने के लिए कहता है, जबकि वे शादीशुदा नहीं हैं.

तीन साल में तीसरा बच्चा!

मस्क और ग्रिम्स ने सितंबर 2021 में अपने आधिकारिक रूप से अलग होने का ऐलान किया था. पिछले महीने यानी सितंबर में ये खबर आई थी कि इस जोड़े का तीसरा बच्चा भी है. पत्रकार वाल्टर इसाकसन की किताब ‘बॉयोग्राफी ऑफ एलन मस्क’ में यह खबर सामने आई थी. अपनी किताब में इसाकसन ने ये खुलासा भी किया था कि कैसे अरबपति कारोबारी मस्क ने ग्रिम्स को हाई-स्पीड टेस्ला ऑटोपायलट सवारी के साथ ग्रिम्स को इंप्रेस किया था. एक इंटरव्यू में, ग्रिम्स ने ये भी बताया गया कि वो विवादास्पद रूप से विभिन्न सामाजिक मुद्दों में क्यों कूदते हैं? उन्होंने यह भी बताया कि अब मुझे अपने  बच्चों की बहुत गहन परवरिश करनी होगी, क्योंकि एलन मस्क का बच्चा होना एक अलग मायने रखता है.

10 बच्चों के पिता हैं मस्क

गौरतलब है कि मस्क तीन अलग-अलग महिलाओं के साथ रखे गए रिश्तों की वजह से 10 जीवित बच्चों के पिता हैं. टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ के कनाडाई राइटर जस्टिन विल्सन से 5 बच्चे हैं – ग्रिफिन, विवियन, काई, सैक्सन और डेमियन. नवंबर 2021 में न्यूरालिंक की शिवोन ज़िलिस के साथ जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था. इसके साथ ही ग्रिम्स से उनके रिश्ते में तीन बच्चे होने का दावा किया गया है. और ग्रिम्स से पैरेंटियल राइट्स को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया है.

रिश्तों निभाने के मामले में कच्चे हैं मस्क? शादी की रात पूर्व पत्नी को दी थी चेतावनी’

मस्क की पहली पत्नी जस्टिन मस्क ने साल 2010 में अपने तलाक की कार्यवाही के समय एक लेख लिखा था. यह लेख उन्होंने मैरी क्लेयर मैगजीन के लिए लिखा था जिसमें उन्होंने अपनी बिखरी हुई शादी का जिक्र किया था. हालही में हए एलन मस्क की बायोग्राफी लॉन्च के बाद इस हफ्ते उसकी पत्नी का वह लेख एकबार फिर से चर्चा में है. राइटर और पांच बच्चों की मां जस्टिन मस्क ने मैगजीन के माध्यम से बताया था कि उनकी शादी कैसे खराब हो गई.

‘बीवी नहीं एम्प्लाई होती तो नौकरी से निकाल देता’

जस्टिन ने अपने अलगाव की वजह बताते हुए कहा कि हम दोनों की आर्थिक स्थित में जमीन-आसमान का अंतर था. इसका असर भी हमारी शादी पर दिखा. वो मेरे फैसलों को नहीं मानते थे. वह लगातार मुझमें कमियां निकालते थे. मैं उनसे हमेशा कहती कि मैं आपकी वाइफ हूं, कर्मचारी नहीं. जिस पर मस्क कहते थे कि अगर तुम मेरी एम्प्लाई होतीं तो मैं तुमको नौकरी से निकाल देता.

उन्होंने ये भी बताया था कि एलन मुझ पर बालों को बहुत ज्यादा कलर करने का दबाव बनाते थे. मेरे पहले बेटे नेवादा की एसआईडीएस से मौत के बाद दोनों के रिश्तों में बहुत तनाव आ गया था. इसके बाद मैने तीन जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. जस्टिन ने कहा बेटे की मौत के बाद मैं डिप्रेशन की शिकार हो गई थी. अगर मेरी मेड ने ये सब नोटिस नहीं किया होता तो आज भी मैं उसी हाल में होतीं. इसलिए वो रिश्ता तोड़ देना बहुत जरूरी था

NEWS SOURCE : zeenews

Ex-girlfriend filed a case faridabadnews faridabadnews24 now Elon Musk is stuck in this legal trouble
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.