Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पत्रकारों को दी गाली, निकालें पिस्टल? अस्पताल कांड पर सवाल पूछने से भड़के जेडीयू MLA गोपाल मंडल

पत्रकारों को दी गाली, निकालें पिस्टल? अस्पताल कांड पर सवाल पूछने से भड़के जेडीयू MLA गोपाल मंडल

faridabadnews24By faridabadnews24October 6, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Gopal Mandal: क्या बिहार में जनता के नुमाइंदों यानी जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछना गुनाह है? ऐसा इसलिए क्योंकि सत्ताधारी जेडीयू (JDU) के विधायक गोपाल मंडल ने शुक्रवार को पत्रकारों से अभद्रता करते हुए उन्हें पिस्टल निकालकर दिखाने की धमकी दे डाली. मंडल के बिगड़े तेवरों की बात करें तो वो इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने पत्रकारों को गालियां भी दीं. दरअसल हुआ ये था कि पत्रकारों ने विधायक मंडल से अस्पताल में पिस्टल लहराने के मामले में  सवाल पूछा था. बस, इसी बात से भड़के विधायक दबंगई दिखाने लगे.

विधायक ने तार-तार की मर्यादा

हमेशा विवादों में रहने वाले गोपालपुर विधानसभा से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने आज सारी हदें पार कर दीं. अपने ताजा कारनामे से वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं. जेडीयू के बड़बोले और अमर्यादित विधायक गोपाल मंडल ने फिर से मर्यादा को तार तार कर दिया. दरअसल गोपाल मंडल आज जेडीयू प्रदेश कार्यालय में पहुंचे थे. उसी दौरान पत्रकारों ने उनसे जब पिछले दिनों भागलपुर के एक अस्पताल में पिस्टल लहराने की बात पूछी तो वो उस सवाल पर आपा खो बैठे और अनाप शनाप बोलने लगे. उन्होंने कहा- ‘अभी भी मेरे पास पिस्टल है दिखाए क्या?’ मंडल ने एक सड़क छाप मवाली की तरह पत्रकारों पर गालियों की बौछार कर दी.

‘बाप हो जो ….’ 

पत्रकारों के सवाल पूछने पर गोपाल मंडल कहा, ‘अरे पिस्तौल तो अभी है मेरे पास, दिखावें. दिखावे पिस्टल…क्या कहना चाहते हो, रखते हैं पिस्टल. हम जैसे है न बेल्टवा छूट गया, पिस्टल ले लिए, उसको पैजामा में रखें. जैसे सीढ़ी पर कदम रखें न…हुआ क्या कि पैजामा नीचे गिरने लगा. अरे यार तुम लोग पत्रकार हो, क्या हो? हमको मुश्किल लगता है कमर में पिस्टल रखना…हां-हां लहराएंगे… लहराएंगे तुम लोग हमारा बाप हो? बाप हो जो मना करोगे… भक्क***भागो..भक्क***

बीजेपी ने नीतीश कुमार को घेरा

गोपाल मंडल के इस कारनामे के बाद बीजेपी ने नीतीश कुमार को घेरा है, बीजेपी के विधायक नीरज सिंह बबलू ने कहा, ‘मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि बिहार में सुशासन की सरकार है. मुख्यमंत्री के अपने पार्टी ऑफिस में उनके चहेते विधायक जो हमेशा विवादों में रहते हैं, गोपाल मंडल वो पिस्तौल दिखा रहे हैं. पत्रकारों को गाली दे रहे हैं. सुशासन की पोल खोलने के लिए इतना काफी है. उन्हीं के विधायक उनके सुशासन का बलात्कार कर रहे हैं. कभी राइफल लेकर दौड़ते हैं. कभी पिस्तौल लेकर दौड़ते हैं. कभी ट्रेन में नंगे घूमते हैं. वो हमेशा विवाद में रहते हैं. ये आदमी मेंटल केस है. इसे जेल भेजना चाहिए, मुख्यमंत्री को ऐसे विधायक पर निश्चित कार्रवाई करनी चाहिए.’

अपने ही ‘घर’ में घिरे

गोपाल मंडल की इस सड़क छाप मवाली वाली भाषा और हरकत पर जेडीयू कोटे से बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भी ऐतराज जताया है उन्होंने कहा, ‘हम लोग बाबा साहब, कर्पूरी ठाकुर, लोहिया के विचारों पर चलने वाले लोग है, हम ऐसी भाषा बोलने वाले का भर्त्सना करते हैं. मेरी पार्टी या किसी पार्टी के नेता हो उनकी ऐसी भाषा नहीं होनी चाहिए.’

वहीं बीजेपी विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने गोपाल मण्डल को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. शैलेंद्र ने कहा कि जातीय विद्वेष फैलाने वाले जदयू के विधायक गोपाल मंडल आपराधिक प्रवृत्ति के है. उनका ये पहला मामला नहीं है, वो पहले भी प्रशासन, पत्रकार और आम लोगों के साथ गुंडों के जैसा अभद्र व्यवहार कर चुके हैं. उन्होंने ये भी कहा, ‘मंडल मेरे साथ भी अभद्रता और बदतमीजी कर चुके हैं. वो गुंडागर्दी करते हैं. CM नीतीश को ऐसे विधायक पर संज्ञान लेकर बर्खास्त करना चाहिए.’ हम आपको बता दे कि भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा से जदयू विधायक गोपाल मण्डल दो दिन पहले जेएलएनएमसीएच में हाथ मे पिस्टल लेकर पहुंच गए थे हाथ में वो पिस्टल लेकर घूमते रहे थे.

NEWS SOURCE : zeenews

Abused journalists faridabadnews faridabadnews24 take out pistol? JDU MLA Gopal Mandal angry for asking questions on hospital incident
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.