Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री, “धर्म परिवर्तन कराने वाले मूर्ख, हिंदुओं जाग जाओ नहीं तो कश्मीर जैसा हाल होगा,”

बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री, “धर्म परिवर्तन कराने वाले मूर्ख, हिंदुओं जाग जाओ नहीं तो कश्मीर जैसा हाल होगा,”

faridabadnews24By faridabadnews24October 7, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अलवर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्म परिवर्तन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि धर्म परिवर्तन जो करता है, वह मूर्ख है और जो बहकावे में आ जाते हैं, उनके घर वापसी होनी चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री ने यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचने के बाद पत्रकारों से कही। पूर्व केंद्रीय मंत्री के निवास पर पहुंचने के बाद बागेश्वर बाबा का स्वागत किया गया और उनके पैलेस में बने ठाकुर जी के मंदिर में उन्होंने माथा टेका और दंडवत प्रणाम किया।

“कोई भी धीरेंद्र शास्त्री बन सकता है…”

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के घर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को धर्म के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया और कहा कि कोई भी धीरेंद्र शास्त्री बन सकता है, इसलिए अपने धर्म को बचाने के लिए एकजुट हो जाएं। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमान जी से तुलना करने के सवाल पर कहा कि हम तो नालायक, मूर्ख हैं। साधारण इंसान हैं, हम कोई भगवान और महात्मा नहीं हैं, जैसे भी हैं… बालाजी के हैं। उन्होंने कहा कि किसी का चित्र खींचने से अच्छा है, उसका चरित्र खींचे। हर किसी का चित्र तो सुंदर हो सकता है लेकिन चरित्र सुंदर नहीं हो सकता। चरित्र सुंदर हो तब बात बने।

“मेरा किसी पार्टी से कोई नाता नहीं”
वहीं इस दौरान कांग्रेस से नाते के सवाल पर बागेश्वर बाबा ने कहा कि मेरा किसी पार्टी से कोई नाता नहीं है। यह तो आपकी नजर का खेल है और साधु किसी भी पार्टी का नहीं होता। उन्होंने उल्टा पत्रकारों से सवाल करते हुए कहा कि बताओ चंदा किसका है, सूरज किसका है या गंगा किस पार्टी की है। उन्होंने कहा कि गुरु किसी पार्टी का नहीं होता। आपके कार्यक्रम में कांग्रेस वाले ज्यादा आते हैं, इस सवाल पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमारे कार्यक्रम में सभी लोग आते हैं और अगर अपना आईना ढंग से देखोगे तो यहां सभी लोग मिल जाएंगे।

“सनातन का नेताओं से ज्यादा हम और आप नुकसान कर रहे”
जब धीरेंद्र शास्त्री से धर्म परिवर्तन का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जो ये करते हैं मूर्खता है, बहकावे में नहीं आना चाहिए और ऐसे लोगों की घर वापसी होनी चाहिए। पंडित धीरेंद्र शास्त्री अलवर में दो दिन के अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के लिए अलवर में हैं और इस दौरान पत्रकारों से भी खुलकर बात की। पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने कहा कि सनातन के मामले में राजनीतिक पार्टियों से ज्यादा नुकसान तो आप और हम कर रहे हैं। अगर आप और हम सुधर जाएं तो सब ठीक हो जाएगा।

“अगर नहीं जागे तो कश्मीर जैसा हाल होगा”
वहीं इस दौरान बागेश्वर बाबा ने श्रद्धालुओं से कहा कि जब तक तुम जागोगे नहीं जब तक हिंदू राष्ट्र और सनातन पर संकट रहेगा। इसलिए उन्होंने सभी से हिंदू राष्ट्र के लिए जागरूक होने की अपील करते हुए कहा कि अगर तुम नहीं जागे तो कश्मीर जैसा हाल होगा, साक्षी जैसा हाल होगा। उन्होंने कहा कि कोई दूसरी साक्षी ना बने इसलिए अपने धर्म की रक्षा के लिए जागरूक होकर खड़े हो जाओ।

NEWS SOURCE :indiatv

"Fools who are trying to convert people faridabadnews faridabadnews24 Hindus Pandit Dhirendra Shastri said wake up otherwise the situation will be like Kashmir."
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.