
फरीदाबाद। हार्डवेयर चौक पर शुक्रवार दोपहर दो होमगार्ड के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते इनमें कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों ने बीच चौराहे एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे बरसाए। किसी ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी है। शनिवार को शहर में वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना रहा।
एनआईटी औद्योगिक क्षेत्र होने के चलते हार्डवेयर चौक पर वाहनों का दवाब अधिक रहता है। इस चौराहे से काफी संख्या में भारी माल वाहक गुजरते हैं। ऐसे में जाम की स्थिति नहीं बने, इसलिए पर यातायात पुलिस के साथ होमगार्ड की भी ड्यूटी लगाई जाती है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यातायात को व्यवस्थित करने के लिए दो होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान किसी बात पर इनमें कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि कुछ होमगार्ड दोनों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी वायरल वीडियो की जांच करने की बात कह रहे हैं।
NEWS SOURCE : livehindustan
