
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार मोनू मानेसर की जमानत याचिका मंगलवार को नूंह कोर्ट में दाखिल की गई है। मोनू को नूंह पुलिस ने 12 सितंबर को गिरफ्तार किया था, अब उस मामले में मोनू के वकील एलएन पाराशर ने जमानत की अर्जी लगाई है। मामले में अब 16 अक्तूबर को सुनवाई होगी। मोनू मानेसर के वकील एलएन पाराशर के साथी वकील अशोक ने बताया कि मोनू मानेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर राजस्थान पुलिस को सौंप दिया था, जिसकी पैरवी करने के लिए वकील एलएन पाराशर कामा जिला भरतपुर की अदालत पहुंचे थे। उसके बाद हत्या के प्रयास मामले में गुरुग्राम की पटौदी थाने की पुलिस भी उन्हें राजस्थान से लाई थी।
पाराशर ने वहां भी इसकी पैरवी की अब 11 अक्तूबर को पटौदी अदालत में दोबारा मोनू मानेसर को पेश किया जाएगा। पाराशर से बात करने पर उन्होंने कहा कि वह 16 अक्तूबर को नूंह की अदालत में मोनू मानेसर की जमानत पर बहस के लिए पहुंचेंगे और उन्हें न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है जल्दी मोनू मानेसर को नूंह की अदालत से जमानत मिलेगी। बता दें कि अभी मोनू मानेसर को हत्या के प्रयास मामले में पटौदी थाना पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है।
नूंह हिंसा का एक और आरोपी दबोचा
सोहना अपराध शाखा ने नूंह-सोहना हिंसा के दौरान गोली मारने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सोहना सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने कहा कि वह 31 जुलाई को सोहना बाजार से जिम करके आंबेडकर चौक की तरफ जा रहा था, इसी दौरान उसके पैर में चोट लगी तथा खून बहने लगा। इस पर वह अस्पताल गया और अपना करवाया।
इलाज के दौरान इसको पता लगा कि उनको गोली लगी है। सांप्रदायिक दंगों के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से यह गोली चलाई। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। मामले में सोहना अपराध के प्रभारी की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को इंद्री मोड़, सोहना से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान रिफाकत निवासी सोहना के रूप में हुई है। पुलिस मामले में दो आरोपी मोहम्मद कैफ व मुस्तफा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
NEWS SOURCE : livehindustan
