लखनऊ: जेपी सेंटर के बाहर जबरदस्त हंगामा हो रहा है.. समाजवादी आंदोलन के नायक जेपी की जयंती पर अखिलेश आज जेपी सेंटर पहुंचे थे और सेंटर में एंट्री की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद अखिलेश बैरिकेडिंग फांदकर जेपी सेंटर में घुस गए.. LDA ने निर्माण कार्य का हवाला देकर अखिलेश यादव को रोका था.. लेकिन एसपी चीफ बस लेकर पहुंचे.. और जबरन जेपी सेंटर में घुस गए..
जयप्रकाश नारायण की जंयती पर एलडीए ने जेपीएनआइसी गेट पर ताला लगा दिया। इसके अलावा लोहे की चादर की दीवार भी लगा दी गई है। एलडीए ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जेपीएनआइसी में माल्यार्पण कार्यक्रम की अनुमति देने से मना कर दिया है। गेट पर तालाबंदी की सूचना पर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। साढ़े 11 बजे अखिलेश यादव समर्थकों संग बस से जेपीएनआईसी पहुंचे और बैरिकेडिंग तोड़कर समर्थकों संग अंदर घुस गए। सरकार की उन्हें रोकने की सारी व्यवस्थाएं धरी रह गई।